लाइव न्यूज़ :

पप्पू यादव उतरे 'ग्रेजुएट चायवाली' के समर्थन में, नीतीश सरकार की दी डायरेक्ट ऐक्शन की धमकी, बोले- "दुकान ज़ब्त करना शासन की गुंडागर्दी है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 16, 2022 15:50 IST

पप्पू यादव ने 'ग्रेजुएट चायवाली' प्रियंका गुप्ता का समर्थन करते हुए कहा कि अगर पटना नगर प्रशासन उनके जब्त किये ठेले को सम्मान सहित वापस नहीं करता है तो वह सरकार के खिलाफ डायरेक्ट ऐक्शन को मजबूर हो जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपटना की 'ग्रेजुएट चायवाली' प्रियंका गुप्ता का मिला पप्पू यादव का समर्थन पप्पू यादव ने कहा कि पटना नगर निगम ठेला वापस करे नहीं तो लेंगे डायरेक्ट एक्शन बीते कुछ दिनों के अंतराल में पटना नगर निगम ने दूसरी बार प्रियंका के ठेले को जब्त कर लिया है

पटना:बिहार में नीतीश सरकार की कार्यशाली को कोसते हुए लोकसभा के पूर्व सांसद पप्पू यादव ने 'ग्रेजुएट चायवाली' प्रियंका गुप्ता को अपना समर्थन देते हुए ऐलान किया है। जाप प्रमुख पप्पू यादव ने कहा है कि अगर पटना नगर प्रशासन ने प्रियंका गुप्ता की जब्त किये गये ठेले को सम्मान सहित वापस नहीं किया तो वह सरकार की ज्यादती के खिलाफ डायरेक्ट ऐक्शन को मजबूर हो जाएंगे।

सोशल मीडिया पर 'ग्रेजुएट चायवाली' प्रियंका गुप्ता की दुख भरी दास्तां वायरल होने के बाद पप्पू यादव ने ट्वीट करते हुए कहा, "ग्रैजूएट चायवाली बिहार की आत्मनिर्भर बेटी है! वह हर बेटी की प्रेरणा है, उनका दुकान ज़ब्त करना। शासन-प्रशासन की बेईमानी है, गुंडागर्दी है! पटना नगर निगम शीघ्र ग्रैजूएट चायवाली बेटी का ठेला वापस करे, अन्यथा डायरेक्ट ऐक्शन के लिए मजबूर न करे!"

'एमबीए चायवाले' की तर्ज पर पटना के वीमेंस कॉलेज के पास 'ग्रेजुएट चाय वाली' नाम से चाय की दुकान चलाने वाली प्रियंका गुप्ता ने वीमेंस कॉलेज से चाय की स्टॉल को जब से बोरिंग रोड पर शिफ्ट किया है। पटना नगर निगम की निगाहें उनपर टेढ़ी हो गई। कुछ दिनों पहले भी नगर निगम ने प्रियंका के ठेले के जब्त किया था, लेकिन उस समय वो सीधे लालू प्रसाद यादव के दरबार में पहुंच गईं थी और लालू आवास से आदेश के बाद उनका ठेला वापस दे दिया था।

लेकिन उसके बाद प्रियंका के साथ फिर वही किस्सा हुआ और नगर निगम ने उनकी स्टॉल पर फिर धावा बोला और उनकी दुकान को जब्त कर लिया। जिसके बाद प्रियंका ने बीते सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए बताया कि वो चाय के स्टॉल को बंद करने जा रही है क्योंकि पटना नगर निगम उन्हें बार-बार परेशान कर रहा है।

वीडियो में प्रियंका गुप्ता ने रोते हुए कहा, "आप सब तो मुझे जानते ही होंगे ग्रेजुएट चाय वाली। सो कॉल्ड ग्रेजुएट चाय वाली। हद भूल गए थे हम अपनी। मुझे लगा था कि हम बिहार में कुछ अलग कर रहे थे। अभी तो आप लोग सपोर्ट कर रहे थे न लेकिन हम अपनी हद भूल गए थे कि ये बिहार है बिहार। यहां लड़कियों की औकात इतनी होती है कि बस वो लोग किचन तक सीमित रहे, होना भी चाहिए। लड़कियों को आगे बढ़ने का कोई हक नहीं होता है।"

इसके साथ प्रियंका ने नगर निगम पर तीखा आरोप लगाते हुए कहा कि नगर निगम के कमिश्नर सर से मुझे ठेला लगाने का परमिशन मिला था, उसके बाद भी बार-बार हमारे ठेले को टार्गेट किया जा रहा है। बार-बार मेरा ठेला उठा लिया जाचा है। अब हम इस सिस्टम से हार मान गए हैं। जिन-जिन लोगों ने हमारी मदद की, हमसे फ्रेंचाइजी ली है, हम सभी का पैसा वापस कर देंगे और ग्रेजुएट चाय वाली कंपनी भी बंद कर देंगे।

टॅग्स :पप्पू यादवपटनालालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी