लाइव न्यूज़ :

अमृतपाल के करीबी पपलप्रीत सिंह को डिब्रूगढ़ जेल भेजा गया, खालिस्तानी उग्रवादी के नेपाल भागने की आशंका, नेपाल पुलिस सतर्क

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 11, 2023 09:54 IST

इस बीच अमृतपाल सिंह के नेपाल भागने की संभावना को लेकर नेपाल पुलिस अलर्ट पर है। नेपाल पुलिस ने सोमवार को कहा कि वह फरार अलगाववादी अमृतपाल सिंह के संभावित प्रवेश को लेकर सतर्क है। कुछ दिन पहले ही अमृतपाल के नाम को निगरानी सूची में डाल दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपपलप्रीत को अमृतपाल का ‘गुरु’ माना जाता है, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में थाः पुलिस पपलप्रीत को रासुका के तहत हिरासत में लिया गया है जिसपर अन्य 6 मामले भी दर्ज हैं।

चंडीगढ़ः खालिस्तानी उग्रवादी अमृतपाल सिंह के करीबी सहयोगी पपलप्रीत सिंह को अमृतसर से पकड़े जाने के बाद असम के डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया है। पपलप्रीत को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया जहां पहले ही अमृतपाल सिंह के 8 सहयोगी बंद हैं। 

इस बीच अमृतपाल सिंह के नेपाल भागने की संभावना को लेकर नेपाल पुलिस अलर्ट पर है। नेपाल पुलिस ने सोमवार को कहा कि वह फरार अलगाववादी अमृतपाल सिंह के संभावित प्रवेश को लेकर सतर्क है। कुछ दिन पहले ही अमृतपाल के नाम को निगरानी सूची में डाल दिया गया था।

नेपाल पुलिस के प्रवक्ता पोशराज पोखराज पोखरेल ने कहा, "हमें अमृतपाल के नेपाल में प्रवेश करने के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है।" उनसे अमृतपाल के नेपाल में घुसने के बारे में स्थानीय मीडिया की खबरों पर सवाल किया गया था। उन्होंने कहा कि नेपाल पुलिस अलर्ट पर है। उन्होंने यह भी कहा कि अमृतपाल का पता लगाने के लिए भारतीय सुरक्षाकर्मियों के देश में प्रवेश करने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।

पपलप्रीत की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब पुलिस के महानिरीक्षक (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने कहा, ‘‘वह (पपलप्रीत) अमृतपाल सिंह का प्रमुख सहयोगी है। उसे अमृतसर के कथूनांगल इलाके से पकड़ा गया है। पपलप्रीत को रासुका के तहत हिरासत में लिया गया है और उसके खिलाफ छह अन्य मामले भी दर्ज हैं। 

पपलप्रीत को अमृतपाल का ‘गुरु’ माना जाता है, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में थाः पुलिस

पुलिस ने बताया कि पपलप्रीत को अमृतपाल का ‘गुरु’ माना जाता है और वह कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में था। गिल ने बताया कि पपलप्रीत के खिलाफ आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी। पंजाब पुलिस द्वारा खालिस्तान समर्थकों और उनके सहयोगियों के खिलाफ 18 मार्च को शुरू की गई कार्रवाई के दिन से ही अमृतपाल और पपलप्रीत फरार थे। दोनों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने होशियारपुर सहित कई इलाकों में छापेमारी की।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वकीलों ने डिब्रूगढ़ जेल में बंद आठ लोगों से की मुलाकात

उधर, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के वकीलों ने असम की डिब्रूगढ़ जेल में कड़े राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत बंद आठ लोगों से सोमवार को मुलाकात की। पंजाब पुलिस ने अलगाववादी अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान इन लोगों को गिरफ्तार किया था। एसजीपीसी के सदस्य और वरिष्ठ अधिवक्ता भगवंत सिंह सियालका के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल असम गया। इस प्रतिनिधिमंडल में अधिवक्ता मनदीप सिंह सिद्धू और रोहित शर्मा भी शामिल थे। एसजीपीसी प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने बताया कि अकाल तख्त के जत्थेदार के आदेश के बाद डिब्रूगढ़ में रासुका के तहत कैद युवकों के मामलों पर नजर रखी जा रही है।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :अमृतपाल सिंहपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप