लाइव न्यूज़ :

पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने पटना में आम और खास लोगों के लिए अलग-अलग लगाया दिव्य दरबार

By एस पी सिन्हा | Updated: May 15, 2023 17:14 IST

होटल पनास में लगे इस वीवीआईपी दिव्य दरबार में कुछ खास लोग ही शामिल हुए। इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पंडित धीरेंद्र शास्त्री सोफे पर बैठे हैं। उनके पास ही पर्ची वाली ट्रे रखी है। धीरेंद्र शास्त्री के इस दिव्य दरबार में कुछ चुनिंदा मंत्री, नेता, अधिकारी और कुछ व्यवसायी शामिल हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देपंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार पटना में वीवीआईपी के लिए रविवार देर रात 2-3 बजे सजाइस दरबार में आम लोगों की नहीं, बल्कि खास लोगों की एंट्री थी तपती गर्मी और लोगों की भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया था

पटना: साधु-संन्यासियों के दरबार में सभी एक समान होते हैं, लेकिन नए अवतारी बाबाओं के दरबार में आम और खास का फर्क कभी-कभी दिख जाता है। इसी कड़ी में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार पटना में वीवीआईपी के लिए रविवार देर रात 2 से 3 बजे सजा। इसमें आम लोगों की एंट्री नहीं थी। 

वीवीआईपी और कुछ खास लोग ही बाबा के इस दिव्य दरबार में शामिल हुए। इस दौरान सामूहिक मंत्र जाप और भभूती भी बांटी गई। इससे पहले ऐसी सूचना थी कि सोमवार को लगने वाला दिव्य दरबार स्थगित कर दिया गया है। तपती गर्मी और लोगों की भीड़ को देखते हुए ये फैसला लिया गया था। लेकिन बाद में आज आम दरबार भी सजा।

होटल पनास में लगे इस वीवीआईपी दिव्य दरबार में कुछ खास लोग ही शामिल हुए। इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पंडित धीरेंद्र शास्त्री सोफे पर बैठे हैं। उनके पास ही पर्ची वाली ट्रे रखी है। धीरेंद्र शास्त्री के इस दिव्य दरबार में कुछ चुनिंदा मंत्री, नेता, अधिकारी और कुछ व्यवसायी शामिल हुए थे। लगभग 200 की संख्या में वीवीआईपी यहां पहुंचे थे।

बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने लोगों की पर्ची भी निकाली और भभूति भी बांटी। साथ ही जो समस्या थी उसका भी समाधान बताया। यह सब हुआ होटल पनाश के आठवें तल्ले पर। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने एक-एक से मुलाकात की। भभूति देकर कहा कि जब आप इसे लगाएं तो लहसुन-प्याज, मांसाहार का सेवन न करें। इससे भगवान नाराज होते हैं। साथ ही सभी मिलने वाले वीवीआईपी श्रद्धालुओं से बागेश्वर धाम आने को कहा।

टॅग्स :पटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव