लाइव न्यूज़ :

महामारी ने हमारी आंखे खोलीं: अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: August 22, 2021 20:28 IST

Open in App

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने रविवार को स्वीकार किया कि महामारी राज्य सरकार के लिए "आंखें खोलने वाली" रही, जिस वजह से पिछले 18 महीनों में स्वास्थ्य क्षेत्र में जितना सुधार किया गया है, वह दशकों में नहीं हो सका।खांडू ने कहा कि सरकार ने कोविड-19 के प्रकोप के कारण सबक सीखा है और बुनियादी ढांचे के निर्माण के माध्यम से इस क्षेत्र का विकास कर रही है।मुख्यमंत्री ने कहा, “ इस महामारी ने हमें पिछले डेढ़ साल में 'गलत' को 'सही' करने और स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार करने में सक्षम बनाया जो हम दशकों में नहीं कर सके।” खांडू ने यहां रामकृष्ण अस्पताल की 200 बिस्तरों वाली विशेष इकाई का शिलान्यास करते हुए यह बात कही।उन्होंने कहा, “ मुख्यमंत्री होने के नाते मुझे भी हमारी स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति के बारे में पता नहीं था, खासकर जमीनी स्तर पर। महामारी के कारण, हमने बार-बार सभी स्तरों पर समीक्षा, परामर्श और बैठकें कीं, जिससे बाद में हमारे स्वास्थ्य ढांचे की खराब स्थिति का पता चला।”खांडू ने कहा, “हम सभी जिला अस्पतालों के बुनियादी ढांचे और सुविधाओं में पूरी तरह से बदलाव कर रहे हैं।“ उन्होंने कहा कि डॉक्टरों एवं नर्सों समेत अन्य कर्मचारियों की भर्ती की गई हैं और तथा और भर्तियां की जाएंगी।कोविड ​​-19 के खिलाफ लड़ाई में यहां रामकृष्ण मिशन अस्पताल की भूमिका की सराहना करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिक्स और अस्पताल के सभी कर्मचारियों ने महामारी के दौरान बीमार और जरूरतमंदों की देखभाल के लिए हर संभव प्रयास किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरुणाचल प्रदेश जिला परिषद चुनावः 245 में से 170 सीट पर जीत, ग्राम पंचायत चुनावों में बीजेपी ने 8,208 सीट में से 6,085 सीट जीतीं, पीएम मोदी ने दी बधाई

भारतअरुणाचल प्रदेश जिला परिषद-पंचायत चुनावः अब तक घोषित 49 जिला परिषद में से 30 पर बीजेपी का कब्जा, ईटानगर नगर निगम में 14 सीट

भारतअरुणाचल प्रदेशः आखिर क्यों भाजपा सरकार ने 386 सरकारी स्कूलों को किया बंद?, देखिए किस जिले में क्या है आंकड़ा

भारतADR report: 931 करोड़ के साथ सबसे अमीर सीएम चंद्रबाबू नायडू, पेमा खांडू 332 करोड़ के साथ दूसरे नंबर पर, 8वें स्थान पर सीएम नीतीश कुमार

भारतअरुणाचल प्रदेश: पेमा खांडू ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए