लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर, 2.6 करोड़ से अधिक मतदाता डालेंगे वोट

By भाषा | Updated: December 14, 2021 15:47 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 14 दिसंबर ओडिशा में अगले वर्ष फरवरी में तीन चरणों में होने वाले पंचायत चुनावों में 2.6 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे । चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

चुनाव आयोग ने इसके लिए अन्य राज्यों से अतिरिक्त मतपेटियां मंगवाई हैं।

अधिकारी ने कहा कि संशोधित प्रावधानों के तहत अब मतगणना पंचायत स्तर की बजाय प्रखंड स्तर पर होगी।

राज्य चुनाव आयोग के सचिव आर एन साहू ने संवाददाताओं से कहा, “हमने मतदाता सूची की संशोधन प्रक्रिया पूरी कर ली है और अंतिम सूची पूरे राज्य में प्रकाशित की गई है। हालांकि, हम इसकी मुद्रित प्रति का इंतजार कर रहे हैं।''

तैयारियों के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार ने तेलंगाना से 10,000, पश्चिम बंगाल से 7,000 और ओडिशा लघु उद्योग निगम (ओएसआईसी) से 16,000 अतिरिक्त मतपेटियां खरीदी हैं।

साहू ने कहा कि राज्य में त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई) का कार्यकाल मार्च, 2022 में समाप्त हो जाएगा और कार्यकाल समाप्त होने से पहले चुनाव कराए जाएंगे।

साहू के मुताबिक 6,794 पंचायतों और 853 जिला परिषदों के लिए 91,913 वार्डों में मतदान होगा।

चुनाव परिणाम मतदान के एक दिन बाद घोषित किए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब