लखीमपुर खीरी के पंचायत चुनाव दोबारा कराए जाएं : प्रियंका गांधी

By भाषा | Published: July 17, 2021 01:30 PM2021-07-17T13:30:41+5:302021-07-17T13:30:41+5:30

Panchayat elections of Lakhimpur Kheri should be conducted again: Priyanka Gandhi | लखीमपुर खीरी के पंचायत चुनाव दोबारा कराए जाएं : प्रियंका गांधी

लखीमपुर खीरी के पंचायत चुनाव दोबारा कराए जाएं : प्रियंका गांधी

लखनऊ, 17 जुलाई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को मांग की कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हाल ही में हुए पंचायत चुनाव रद्द कर फिर से चुनाव कराया जाए।

यह बात प्रियंका गांधी वाद्रा ने लखीमपुर खीरी जिले के पथगावा प्रखंड के सेमरा गांव पहुंचने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।

गौरतलब है कि नौ जुलाई को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया था कि लखीमपुर खीरी में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनकी पार्टी उम्मीदवार रितु सिंह और उनकी प्रस्तावक अनीता यादव के साथ बद्तमीजी की और उनकी साड़ियां खींच लीं।

इसबीच प्रियंका ने रितु सिंह और अनीता यादव से भी मुलाकात की। इस दौरान उप्र कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। प्रियंका प्रदेश की राजधानी के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Panchayat elections of Lakhimpur Kheri should be conducted again: Priyanka Gandhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे