लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में पंचायत चुनावः सरपंच पद पर 17,242 उम्मीदवार मैदान में, जानिए कब है मतदान

By भाषा | Updated: January 14, 2020 14:16 IST

इस बीच राज्य भर में 36 सरपंच और 11,035 पंच निर्विरोध चुन लिए गए हैं। राज्य चुनाव आयोग के सचिव श्यामसिंह राजपुरोहित ने बताया कि पहले चरण में 2,726 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 28,797 उम्मीदवारों ने 28,865 नामांकन पत्र दाखिल किए। जांच के बाद इनमें से 28,192 नामांकन वैद्य पाए गए। इनमें से 10,914 उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य के 31 जिलों में 36 सरपंच निर्विरोध चुन लिए गए हैं। इस तरह पहले चरण में सरपंच पद के लिए कुल 17,242 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे।

राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण में मतदान 17 जनवरी को होगा जिसमें सरपंच के पद के लिए 17,242 और पंच के पद के लिए 42,704 उम्मीदवार मैदान में हैं।

इस बीच राज्य भर में 36 सरपंच और 11,035 पंच निर्विरोध चुन लिए गए हैं। राज्य चुनाव आयोग के सचिव श्यामसिंह राजपुरोहित ने बताया कि पहले चरण में 2,726 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 28,797 उम्मीदवारों ने 28,865 नामांकन पत्र दाखिल किए। जांच के बाद इनमें से 28,192 नामांकन वैद्य पाए गए। इनमें से 10,914 उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए।

उन्होंने कहा कि राज्य के 31 जिलों में 36 सरपंच निर्विरोध चुन लिए गए हैं। इस तरह पहले चरण में सरपंच पद के लिए कुल 17,242 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे। इसी तरह पंच पद के लिए 31 जिलों की 2,726 ग्राम पंचायतों के 26,800 वार्ड में 70,732 उम्मीदवारों ने 70,936 नामांकन पत्र दाखिल किए।

जांच के बाद 68,808 उम्मीदवारों के नामांकन वैद्य पाए गए। इनमें से 15,070 उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए। प्रदेश भर में 11,035 पंच निर्विरोध चुन लिए गए हैं। अब 42,704 उम्मीदवार पंच पद के लिए मैदान में रहेंगे। उन्होंने बताया कि पंच के 131 वार्डों के लिए या तो आवेदन नहीं मिले या मिले तो वैद्य नहीं पाए गए।

गौरतलब है कि पहले चरण में झुंझूनूं और जैसलमेर को छोड़कर सभी जिलों में मतदान होगा। इन सभी ग्राम पंचायतों पर 17 जनवरी को प्रातः आठ बजे से सायं पांच बजे तक मतदान करवाया जाएगा। 

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)चुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो