लाइव न्यूज़ :

Palghar Mob Lynching: CID को सौंपी गई पालघर मॉब लिंचिंग की जांच, सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा- पूरी घटना में कुछ भी सांप्रदायिक नहीं

By सुमित राय | Updated: April 20, 2020 16:04 IST

Palghar Mob Lynching: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि पालघर की पूरी घटना में कुछ भी सांप्रदायिक नहीं है। मामले की जांच के लिए ADG CID क्राइम अतुलचंद्र कुलकर्णी को नियुक्त किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के पालघर के गड़चिनचले गांव में भीड़ ने दो साधुओं और उनके ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बताया कि मामले में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।उद्धव ठाकरे ने बताया कि मामले की जांच के लिए एडीजी सीआइडी क्राइम अतुलचंद्र कुलकर्णी को नियुक्त किया गया है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि पालघर की पूरी घटना में कुछ भी सांप्रदायिक नहीं है। मामले की जांच के लिए ADG CID क्राइम अतुलचंद्र कुलकर्णी को नियुक्त किया गया है।Palghar Mob Lynching: CID को सौंपी गई पालघरमॉब लिंचिंग की जांच, सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा- पूरी घटना में कुछ भी सांप्रदायिक नहीं

पालघर मॉब लिंचिंग मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बताया है कि इस मामले में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच के लिए एडीजी सीआइडी क्राइम अतुलचंद्र कुलकर्णी को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस पूरी घटना में कुछ भी सांप्रदायिक नहीं है।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पालघर घटना पर कहा, "हमने 2 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया है और मामले की जांच के लिए ADG CID क्राइम अतुलचंद्र कुलकर्णी को नियुक्त किया है। इस मामले में 100 से अधिक व्यक्तियों और 5 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना में कुछ भी सांप्रदायिक नहीं है। मैंने आज सुबह अमित शाह जी से बात की है।"

क्या है पालघर का पूरा मामला

महाराष्ट्र के पालघर के गड़चिनचले गांव में भीड़ ने दो साधुओं और उनके ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। भीड़ के हत्थे चढ़े साधु मुंबई के जोगेश्सवरी पूर्व स्थित हनुमान मंदिर के हैं। बताया जा रहा है कि ये साधु मुंबई से सूरत अपने गुरू के अंतिम संस्कार में जा रहे थे, लेकिन लॉकडाउन के चलते पुलिस ने इन्हें हाइवे पर जाने से रोक दिया। इसके बाद साधु अपनी इको कार के साथ ग्रामीण इलाके की तरफ मुड़ गए, जहां मॉब लिंचिंग के शिकार हो गए।

टॅग्स :पालघरउद्धव ठाकरेअमित शाहमॉब लिंचिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया