पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा: अररिया में कन्हैया कुमार के बाउंसर और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हो गई झड़प

By एस पी सिन्हा | Updated: March 30, 2025 23:08 IST2025-03-30T23:08:26+5:302025-03-30T23:08:36+5:30

प्राप्त जानकारी के अनुसार कन्हैया कुमार की पदयात्रा के दौरान उस वक्त विवाद हो गया जब कुछ लोग उन्हें माला पहनाने और उनके साथ फोटो लेने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच एक विधायक के रिश्तेदार की बाउंसर से बहस हो गई।

Palayan Roko, Naukari Do Yatra: Clash broke out between Kanhaiya Kumar's bouncers and Congress workers in Araria | पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा: अररिया में कन्हैया कुमार के बाउंसर और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हो गई झड़प

पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा: अररिया में कन्हैया कुमार के बाउंसर और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हो गई झड़प

पटना: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा के दौरान अररिया में कन्हैया कुमार के बाउंसर और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की तस्वीर सामने आई है। इस झड़प की पुष्टि खुद कांग्रेस जिलाध्यक्ष जाकिर अनवर खान ने की है। इस बीच कन्हैया कुमार ने अचानक पदयात्रा रोक दी और दिल्ली के लिए रवाना हो गए। कन्हैया कुमार ने यह फैसला कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके सुरक्षाकर्मियों के बीच हुए विवाद के बाद लिया। सूत्रों के अनुसार कन्हैया को दिल्ली से आलाकमान का बुलावा आया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कन्हैया कुमार की पदयात्रा के दौरान उस वक्त विवाद हो गया जब कुछ लोग उन्हें माला पहनाने और उनके साथ फोटो लेने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच एक विधायक के रिश्तेदार की बाउंसर से बहस हो गई। कन्हैया कुमार के पास जाने से बाउंसर लोगों को रोक रहे थे। इस दौरान बाउंसर और लोगों के बीच धक्का-मुक्की हुई और कुछ कार्यकर्ता गिर भी गए। इसके बाद विवाद बढ़ गया। घटना के तुरंत बाद कन्हैया कुमार ने बस स्टैंड के पास ‘पलायन रोको नौकरी दो’ पद यात्रा रोकी और दिल्ली के लिए रवाना हो गए। कन्हैया कुमार के दिल्ली जाने के बाद जिला कांग्रेस नेता जाकिर अनवर खान ने बताया कि उन्हें दिल्ली से कॉल आया था। 

कन्हैया कुमार ने पदयात्रा की शुरुआत चंपारण के भितिहरवा से की थी। बता दें कि बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसकी तैयारी में सभी राजनीतिक दल राज्य में सक्रिय हैं। कांग्रेस भी ज्यादा सीटों का दबाव राजद पर बना रही है। ऐसे में युवा नेता कन्हैया कुमार की ‘पलायन रोको नौकरी दो’ पदयात्रा को कांग्रेस के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा था। लेकिन विवाद की वजह से यात्रा स्थगित कर दिया गया है और पार्टी के नेता मामले को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं।

Web Title: Palayan Roko, Naukari Do Yatra: Clash broke out between Kanhaiya Kumar's bouncers and Congress workers in Araria

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे