लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में सिख पुलिस अधिकारी की उतारी गई पगड़ी, हाथापाई के बाद घर से निकाला

By स्वाति सिंह | Updated: July 11, 2018 12:01 IST

मंगलवार को गुलाब सिंह ने एक विडियो जारी किया था। जिसमे उन्होंने कहा 'मैं गुलाब सिंह पाकिस्तान का पहला सिख ट्रैफिक वॉर्डन हूं। मेरे साथ चोरों-डाकुओं जैसा व्यवहार किया जाता है।

Open in App

लाहौर, 11 जुलाई: पाकिस्तान के पहले सिख पुलिस ऑफिसर गुलाब सिंह को लाहौर स्थित उनके अपने ही घर से जबरन निकाल दिया गया है। इसके साथ ही उनके साथ हाथापाई भी हुई है। इस मामले की जानकारी गुलाब सिंह ने वीडियो के द्वारा दी। उन्होंने बताया कि कुछ लोग जबरन उनके घर में घुस आए और उन्हें जबरन घर से निकाला इसके साथ ही उनकी पगड़ी भी खोल दी। 

ये भी पढ़ें: 11/7 मुंबई ट्रेन ब्लास्टः जब 11 मिनट में सात धमाकों से सुन्न पड़ गई देश की आर्थिक राजधानी

मंगलवार को गुलाब सिंह ने एक विडियो जारी किया था। जिसमे उन्होंने कहा 'मैं गुलाब सिंह पाकिस्तान का पहला सिख ट्रैफिक वॉर्डन हूं। मेरे साथ चोरों-डाकुओं जैसा व्यवहार किया जाता है। मुझे मेरे ही घर से जबरन घसीटते हुए बाहर निकाला गया। मेरे घर में ताला लगा दिया गया है।' उन्होंने आगे कहा, 'यहां के अडिशनल सेक्रटरीतारिक वजीर और तारा सिंह पाकिस्तान गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी का भूतपूर्व प्रधान है। यह काम उनलोगों ने यहां के कुछ लोगों को खुश करने के लिए किया है। इसलिए जबरन मुझे निशाना बनाया जा रहा है। मेरे खिलाफ अदालत में केस भी चल रहा है। इस वीडियो में उन्होंने अपने सिर की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आप लोग खुद देख सकते हैं मेरे सिर पर पगड़ी नहीं है। उन लोगों ने मेरे बाल खींचे और मेरी पगड़ी छीन कर लेकर गए गए।'उन्होंने कहा 'मैं अनुरोध कर रहा हूं, कृपया मेरी मदद करें। इस विडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। जिसे पूरी दुनिया को पता चले कि पाकिस्तान में सिखों के साथ क्या हो रहा है। कैसे हम यहां इतने जुल्म और ज्यादती के बीच में रह रहे हैं'  

ये भी पढ़ें: बीजेपी के फायरब्रांड नेता ने माना, ये तीन महिलाएं साथ आईं तो 2019 लोकसभा जीतने में हालत हो जाएगी पस्त

बता दें कि अभी हाल ही में पाकिस्तान के पेशावर में सिख धर्मगुरु चरणजीत सिंह की गोली मारकर हत्या करने की खबर सामने आई थी। पाकिस्तान से लगातार अल्पसंख्यक समुदाय जैसे हिंदू और सिख के लोगों को तालिबान निशाना बनता रहता है। हालांकि वहां के लोगोने ने इस मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया था। लेकिन बावजूद इसके उनके पूरे परिवार को यूरोप जाना पड़ा।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :इंडियापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप