कश्मीर मुद्दे पाकिस्तानियों का प्रदर्शन, लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग की बिल्डिंग पर फेंके अंडे-पत्थर
By स्वाति सिंह | Published: September 4, 2019 08:15 AM2019-09-04T08:15:21+5:302019-09-04T08:15:21+5:30
ब्रिटिश पाकिस्तानी और पीओके मूल के ब्रिटिश नागरिक ने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग की बिल्डिंग को निशाना बनाया। इससे पहले 15 अगस्त को उन्होंने यहां शांतिपूर्वक स्वतंत्रता दिवस मना रहे भारतीय मूल के नागरिकों को निशाना बनाया था।
पाकिस्तानी प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग पर अंडे, टमाटर, जूते, पत्थर, स्मोक बम और बोतल फेंके। इसके चलते बिल्डिंग की कई खिडकियां टूट गई है। भारतीय उच्चायोग ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस घटना की तस्वीर किया।
ऐसी दूसरी बार हुआ है जब ब्रिटिश पाकिस्तानियों ने वहां हंगामा किया है। इस मामले में अभी तक भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिकों ने कोई जवाब नहीं दिया है। ब्रिटिश पाकिस्तानियों ने अपने इस उपद्रव को 'कश्मीर फ्रीडम मार्च' का नाम दिया है। इस मार्च का नेतृत्व यूके की लेबर पार्टी के कुछ सांसदों ने किया। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथ में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) का झंडा और प्लेकार्ड लिया था।
बताया जा रहा है कि इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से ब्रिटिश पाकिस्तानी और पीओके मूल के ब्रिटिश नागरिक भी शामिल थे। वे इस प्रदर्शन में कश्मीर में लॉकडाउन के खिलाफ विरोध के लिए शामिल हुए हैं।
Another violent protest outside the Indian High Commission in London today, 3 September 2019. Damage caused to the premises. @foreignoffice@UKinIndia@MEAIndia@DominicRaab@DrSJaishankar@PMOIndia@tariqahmadbtpic.twitter.com/2sv0Qt1xy8
— India in the UK (@HCI_London) September 3, 2019
बता दें कि इससे पहले 15 अगस्त को लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर हजारों पाकिस्तानियों लोगों ने प्रदर्शन किया और इस दौरान चार लोगों की गिरफ्तारी भी हुई। भारतीय स्वंतत्रता दिवस के मौके पर यह प्रदर्शन पूर्वनियोजित था। भारत के विरोध में पाकिस्तानी समूहों, सिख और कश्मीरी अलगाववादी संगठनों ने प्रदर्शन किया था। वहीं भारत समर्थक प्रदर्शनकारी भी उच्चायोग के बाहर जमा हुए थे। दोनों को बैरियर से अलग किया गया। प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं और नारे लगा रहे थे।