लाइव न्यूज़ :

असदुद्दीन ओवैसी के स्वागत में आए लोगों के बीच लगे 'पाकिस्तान जिन्दाबाद' के नारे, रांची एयरपोर्ट पर हुई घटना की पुलिस कर रही है जांच

By आजाद खान | Updated: June 20, 2022 07:47 IST

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं हुई है कि ओवैसी के सामने पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारे लगाए गए है। इससे पहले भी एंटी सीएए विरोध प्रदर्शन के दौरान ओवैसी के सामने ही नारे लग चुके है।

Open in App
ठळक मुद्देअसदुद्दीन ओवैसी के स्वागत में पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारे लगाए गए है। यह नारे रांची एयरपोर्ट पर लगाए गए है जिसका वीडिया भी सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोप साबित होने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।

रांची:एआईएमआईएम (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) के स्वागत में पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारे लगने की बात सामने आई है। आपको बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी चुनाव प्रचार के लिए रांची गए हुए हैं। उनके रांची पहुंचने पर रांची एयरपोर्ट पर ही यह नारे लगाए गए है। वहीं इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह पहली बार नहीं है जब ओवैसी के सामने पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारे लगाए गए है। इससे पहले भी ओवैसी की सभी में पाकिस्तान के समर्थन में नारे लग चुके है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि वह इस घटना की जांच कर रहे है।

क्या है पूरा मामला

आजतक की एक खबर के मुताबिक, ओवैसी जब विधानसभा उपचुनाव का प्रचार करने के लिए रांची एयरपोर्ट पहुंचे तो उनका स्वागत करने के लिए भारी संख्या में उनके पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक वहां मौजूद थे। उनके स्वागत में ओवैसी के समर्थम में खूब नारे लगे। इस दौरान उनके स्वागत में आए लोगों के बीच में से किसी ने पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारे लगा दिए। ऐसे में यह पता लगाया जा रहा है कि यह नारे किन लोगों द्वारा लगाई गई है। आपको बता दें कि ओवैसी यहां मांडर विधानसभा से बीजेपी के बागी उम्मीदवार देव कुमार धान के लिए चुनाव प्रचार करने आए थे। 

पुलिस मामले की कर रही है जांच

वहीं इस मामले में पुलिस से आजतक ने जब बात की तो रांची सिटी के एसपी अंशुमन कुमार ने बताया कि उनकी जानकारी में नारे की बात सामने आई है और वे इस घटना की जांच भी कर रहे है। उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना को लेकर जो भी वीडियो या ऑडियो सामने आए है, उसकी जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं जानकारों का कहना है कि अगर ओवैसी उपचुनाव में सेंध लगा पाते है तो इसका डायरेक्ट फायदा भाजपा को होगी जबकि कांग्रेस को इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

इससे पहले एंटी सीएए विरोध प्रदर्शन के दौरान भी ओवैसी की सभा में पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारे लगाए गए थे। इस घटना के बाद आरोपी लड़की पर देशद्रोह का मामला भी चला था। हालांकि तब ओवैसी ने मामले को लेकर अपना पल्ला झाड़ लिया था। 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएमपाकिस्तानवायरल वीडियोPoliceझारखंडJharkhand
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है