लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: यासीन मलिक की पत्नी बनी कार्यवाहक प्रधानमंत्री की विशेष सलाहकार, मिला मंत्री पद का दर्जा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 18, 2023 07:01 IST

पाकिस्तान ने तिहाड़ जेल में बंद यासीन मलिक की बीवी मुशाल हुसैन मलिक को कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकर का विशेष सलाहकार बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देतिहाड़ जेल में बंद यासीन मलिक की बीवी मुशाल हुसैन मलिक बनी पाक पीएम की सलाहकारमुशाल कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकर को मानवाधिकार के मुद्दे पर सलाह देंगी पाकिस्तान की रहने वाली मुशाल ने साल 2009 में यासीन मलिक से निकाह किया था

इस्लामाबाद:पाकिस्तान ने कश्मीर के प्रमुख अलगाववादी नेता और दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद यासीन मलिक की बीवी मुशाल हुसैन मलिक को कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकर का विशेष सलाहकार बनाया है।

जानकारी के अनुसार कार्यवाह पीएम काकर को सरकार चलाने के लिए राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने 16 सदस्यीय कार्यवाहक कैबिनेट को शपथ दिलाई है। जिसमें यासीन मलिक की पत्नी मुशाल हुसैन मलिक को भी बतौर सलाहकार शामिल किया गया और उन्हें मंत्री पद का दर्जा मिला है। मुशाल हुसैन मलिक 16 सदस्यीय कार्यवाहक कैबिनेट में शामिल किये गये चार विशेष सलाहकारों में से एक हैं।

समाचार वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार मुशाल हुसैन मलिक मानवाधिकारों और महिला सशक्तिकरण के मामलों में कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकर को सलाह देंगी। मुशाल हुसैन मलिक उस यासीन मलिक की बीवी हैं, जिसने 80 के दशक के आखिर में जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट जैसे आतंकी संगठन की कमान संभाली थी।

यासिन मलिक ने विश्वनाथ प्रताप सिंह की सरकार में गृहमंत्री रहे मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रुबिया सईद का अपहरण करके कश्मीर से लेकर दिल्ली तक सनसनी मचा दी थी। उस अपहरण में यासीन मलिक के संगठन जेकेएलएफ की मांग पर भारत सरकार को कई दुर्दांत अपराधियों को रिहा करना पड़ा था और उसके बाद से अब तक रुबिया सईद चेन्नई में रह रही हैं और लगभग निर्वासन की जिंदगी जी रही हैं।

इतना ही नहीं मोदी सरकार के बनने के बाद एनआईए ने टेरर फंडिंग के मामले में यासिन मलिक पर शिकंजा कसा और एनआईए की अदालत ने मलिक को टेटर फंडिंग के मामले में दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई, जो वह दिल्ली के तिहाड़ जेल में काट रहा है।

मालूम हो कि मुशाल हुसैन मलिक पाकिस्तान की रहने वाली हैं और उन्होंने साल 2009 में यासीन मलिक से निकाह किया था। निकाह के समय मुशाल की उम्र महज 23 थी, जबकि उस वक्त यासीन मलिक की उम्र 42 साल थी। मुशाल पेशे से पेंटर हैं और वह पेस्टल, चारकोल के अलावा ग्लास पेंटिंग के अलावा वाटर कलर पेटिंग्स भी करती हैं। 

टॅग्स :यासीन मलिकपाकिस्तानतिहाड़ जेलएनआईएटेरर फंडिंग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम