लाइव न्यूज़ :

भारत से बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान ने चीन के साथ मिल कर जेएफ-17 को अपग्रेड करने का फैसला किया

By विकास कुमार | Updated: March 12, 2019 21:12 IST

बराक ओबामा शासनकाल के अंतिम वर्षों में ओबामा प्रशासन ने पाकिस्तान को F-16 विमान देने से मना कर दिया था जिसके बाद पाकिस्तान ने चीन से जेएफ-17 हासिल किया।

Open in App

चीन और पाकिस्तान की संयुक्त रूप से निर्मित अपने लड़ाकू विमान जेएफ - 17 थंडर को अपग्रेड करने की योजना है। दरअसल, वे इसकी युद्धक क्षमता को बढ़ाना चाहते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे भारत जैसे मजबूत विरोधियों से पाक अपनी रक्षा कर सकेगा।

चीन-पाकिस्तान द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित विमान के मुख्य डिजाइनर एवं चीनी सांसद यांग वेई ने कहा कि जेएफ - 17 ब्लॉक 3 का उत्पादन जारी है।

बराक ओबामा शासनकाल के अंतिम वर्षों में ओबामा प्रशासन ने पाकिस्तान को F-16 विमान देने से मना कर दिया था जिसके बाद पाकिस्तान ने चीन से जेएफ-17 हासिल किया। स्टॉकहोल्म इंटरनेशनल पीस आर्गेनाईजेशन के मुताबिक, साल 2000 से 2014 तक पाकिस्तान चीन के हथियारों का सबसे बड़ा खरीदार रहा है।

पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया है कि जेएफ - 17 विमान का इस्तेमाल 27 फरवरी को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार किए गए हमले में किया गया था। वहीं, भारतीय वायुसेना ने कहा था कि उसने इस हमले के दौरान अमेरिका निर्मित एफ-16 को मार गिराया।

ग्लोबल टाइम्स की खबर के मुताबिक जेएफ-17 को अपग्रेड करने का लक्ष्य इस लड़ाकू विमान की ‘इनफोरमेटाइज वारफेयर’ (आईडब्ल्यू) क्षमता को बढ़ाना है।

गौरतलब है कि आईडब्ल्यू एक ऐसी अवधारणा है,जिसमें शत्रु पर बढ़त हासिल करने के लिए सूचना एवं प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जाता है।

चीनी सेना अक्सर ही आईडब्ल्यू का इस्तेमाल करती है। आधुनिक युद्धों में इसके तहत सूचना प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जाता है।

जेएफ-17 को पहले एफसी-1 के नाम से जाना जाता था।

ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक जेएफ-17 अभी भारत के तेजस और दक्षिण कोरिया के एफए-50 से प्रतिस्पर्धा कर रहा है।

टॅग्स :पाकिस्तानचीनभारतीय वायुसेना स्ट्राइक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस