लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने अपनी सरजमीं पर आतंकवाद के जिन दानवों को पाला पोसा है, उसी से वह तबाह हो जाएगाः नकवी

By भाषा | Updated: September 16, 2019 19:29 IST

अल्पसंख्यक कार्य मंत्री नकवी ने कहा कि भारतीय मुसलमानों ने हमेशा आतंकवाद को ठुकराया है और अमन और इंसानियत का साथ दिया है। उनके कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, नकवी ने कहा कि पाकिस्तान ने अपनी सरजमीं पर आतंकवाद के जिन दानवों को पाला पोसा है, उसी से वह तबाह हो जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में अल-कायदा, इस्लामिक स्टेट जैसे आतंकी संगठनों की शैतानी हरकतें और जड़ें नहीं जम पाई हैं।नकवी ने कहा कि पाकिस्तान पूरी दुनिया की शांति और इंसानियत के लिए खतरा है।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान अपने ही ‘आतंकवाद के दानव’ से बर्बाद हो जाएगा जिसे उसने अपनी धरती पर बढ़ावा दिया है।

भाजपा के राष्ट्रीय एकता अभियान के दौरान रामपुर में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नकवी ने कहा कि हताश पाकिस्तान, उसके आतंकवादी दोस्त और खुफिया एजेंसी आईएसआई अब भारतीय मुसलमानों की देशभक्ति पर सवाल उठाने की साजिश रच रहे हैं।

उन्होंने कहा, लेकिन आतंक के इन आकाओं को समझ लेना चाहिए कि भारत में अल-कायदा, इस्लामिक स्टेट जैसे आतंकी संगठनों की शैतानी हरकतें और जड़ें नहीं जम पाई हैं, इसमें भारत के मुसलमानों की राष्ट्रवादी सोच का बड़ा योगदान है।

अल्पसंख्यक कार्य मंत्री नकवी ने कहा कि भारतीय मुसलमानों ने हमेशा आतंकवाद को ठुकराया है और अमन और इंसानियत का साथ दिया है। उनके कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, नकवी ने कहा कि पाकिस्तान ने अपनी सरजमीं पर आतंकवाद के जिन दानवों को पाला पोसा है, उसी से वह तबाह हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि अपने नापाक इरादों के कारण दुनिया में अलग-थलग हो चुका पाकिस्तान ‘इस्लाम खतरे में है’ के पाखंडी नारे से अपनी आतंकी फैक्टरी पर परदा डालना चाहता है। नकवी ने कहा कि पाकिस्तान पूरी दुनिया की शांति और इंसानियत के लिए खतरा है। जिस बात को भारत ने बहुत पहले समझ लिया था, उसे आज पूरी दुनिया जान चुकी है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान परस्त अलगाववादी-आतंकवादी अनुच्छेद 370 को अपना हथियार बना कर जम्मू, कश्मीर, लद्दाख के लोगों की प्रगति और शांति में खलल डाल रहे थे। अब उस ‘‘हथियार’’ को तोड़ दिया गया है। नकवी ने कहा कि अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद जम्मू, कश्मीर, लद्दाख के लोगों की खुशहाली सुनिश्चित होगी। इसी वजह से पाकिस्तान, आतंकवादी, अलगाववादी बौखला गए हैं। 

टॅग्स :धारा ३७०पाकिस्तानजम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजान में जान आई, पर दहशत बरकरार; पुंछ में युद्ध जैसी आपात स्थिति के लिए मेगा ब्लैकआउट-एयर रेड मॉक ड्रिल रद्द

भारतUdhampur: यात्रियों से भरी बस हादसे में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की मदद का ऐलान

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारत अधिक खबरें

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती

भारतUK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10, 12 का रिजल्ट इस तारीख को सुबह 10 बजे होगा घोषित, ऐसे देखें

भारतवीडियो: छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और को-पायलट की मौत?