लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: संघर्षविराम उल्लंघन की आड़ पाकिस्तान कर रहा है आतंकी भेजने की कोशिश, पुलिस प्रमुख ने किया खुलासा

By भाषा | Updated: June 23, 2020 21:49 IST

जम्मू-कश्मीर के पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने बताया है कि पाकिस्तान संघर्ष विराम का उल्लंघन की आड़ में आतंकियों को भेजने की कोशिश कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर पुलिस प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान अपने सैनिकों द्वारा संघर्षविराम उल्लंघन की आड़ में आतंकवादियों को भेजने की कोशिश कर रहा है।आतंकी जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा या नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा (राजौरी जिले में) का उपयोग करने की कोशिश कर रहे हैं।

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान अपने सैनिकों द्वारा संघर्षविराम उल्लंघन की आड़ में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों को भेजने की कोशिश कर रहा है। सिंह ने कहा, ‘‘पाकिस्तान कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के और आतंकवादियों को भेजने के प्रयास कर रहा है। इसके लिए वे जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा या नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा (राजौरी जिले में) का उपयोग करने की कोशिश कर रहे हैं।’’

उन्होंने यहां सीआरपीएफ के एक जवान को श्रद्धांजलि देने के बाद कहा, ‘‘संघर्षविराम उल्लंघन की आड़ में कुपवाड़ा और बारामुला में भी आतंकवादियों को इस तरफ भेजने के प्रयास किए जा रहे हैं। सेना वहां इन प्रयासों को नाकाम कर रही है।’’

सीआरएपीएफ का एक जवान आज सुबह पुलवामा में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई एक मुठभेड़ में शहीद हो गया। मुठभेड़ में दो आतंकवादी भी मारे गए जिनकी अभी पहचान नहीं हो पायी है। इस साल जम्मू-कश्मीर में सीमा पर पाकिस्तानी गोलाबारी में बढ़ोतरी हुई है और 10 जून तक 2,027 से अधिक संघर्षविराम उल्लंघन हो चुके हैं। पुलिस प्रमुख ने यह भी दावा किया कि जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी समूह सुरक्षा बलों पर एक बड़ा आईईडी हमला करने की योजना बना रहा है और कहा कि सुरक्षा तंत्र उससे निपटने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने पिछले महीने की 28 तारीख को एक वाहन के जरिये आईईडी हमला करने की योजना विफल कर दी थी। जैश अब सुरक्षा बलों के खिलाफ किसी बड़े आईईडी हमले की साजिश रच रहा है। हम इस तरह की साजिशों के खिलाफ सभी स्तरों पर पूरी तरह से सतर्क हैं, मुझे यकीन है कि हमारी सतर्कता हम उन साजिशों से निपट लेंगे।’’

आतंकवादियों के खिलाफ हालिया अभियानों की सफलताओं के बारे में पूछे जाने पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने कहा कि सुरक्षा बल रोज़ाना मिलने वाले खुफिया इनपुट के आधार पर लगभग दो दर्जन अभियान संचालित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कभी एक दो अभियान सफल हो जाते हैं और कभी एक भी सफल नहीं हो पाता।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप