लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने LoC-अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास की गोलाबारी, एक महिला हुई घायल

By भाषा | Updated: April 12, 2020 12:18 IST

पाकिस्तान ने रात नौ बजे के आसपास करोल मटरई, फकीरा और चंदवा सहित तीन अग्रिम इलाकों पर गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन शुरू किया, जिसके बाद सीमा की निगरानी कर रहे बीएसएफ के जवानों ने उसका करारा जवाब दिया।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी सेना ने रात भर गोलाबारी और छोटे हथियारों से गोलीबारी कीपाकिस्तानी गोलाबारी में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए।

जम्मू:  जम्मू-कश्मीर के पुंछ और कठुआ जिलों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास पाकिस्तानी सेना ने रात भर गोलाबारी और छोटे हथियारों से गोलीबारी की, जिसमें 45 वर्षीय एक महिला घायल हो गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार देर रात पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में लांजौत गांव की निवासी सलीमा बीवी घायल हो गई, जब उसके घर के पास मोर्टार का एक गोला फट गया। उन्होंने बताया कि भारी गोलाबारी के बीच सेना, पुलिस कर्मियों और स्वास्थ्य कर्मियों के एक संयुक्त दल ने महिला को बचाया और उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है।

अधिकारियों ने कहा कि बालाकोट के साथ मेंढर में शनिवार रात कई घंटों तक पाकिस्तान की तरफ से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया जिससे सेना को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी गोलाबारी में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू क्षेत्र के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास हीरानगर सेक्टर में रात भर पाकिस्तानी रेंजर्स और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के बीच भारी गोलीबारी हुई।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने रात नौ बजे के आसपास करोल मटरई, फकीरा और चंदवा सहित तीन अग्रिम इलाकों पर गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन शुरू किया, जिसके बाद सीमा की निगरानी कर रहे बीएसएफ के जवानों ने उसका करारा जवाब दिया। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजरों ने चौकियों और गांवों को निशाना बनाने के लिए मोर्टार का इस्तेमाल किया, जिससे सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई, जिन्हें भूमिगत बंकरों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानएलओसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी