लाइव न्यूज़ :

पाक ने जारी किया कुलभूषण जाधव का नया वीडियो, भारत ने बताया- झूठा प्रोपगैंडा

By आदित्य द्विवेदी | Updated: January 4, 2018 18:23 IST

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तान द्वारा जारी वीडियो भरोसेमंद नहीं है।

Open in App

पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव का नया वीडियो जारी किया। इस वीडियो में जाधव अपनी मां-पत्नी से मुलाकात का जिक्र कर रहे हैं। वीडियो में जाधव ने कहा, ' जब मेरी मां मुझसे मिलने आई थी तो भारतीय राजनयिक उस पर चीख क्यों रहे थे?' कुलभूषण जाधव ने पूछा कि ऐसा लग रहा है कि मेरी मां को पीटते हुए जहाज से लाया गया है। उसकी आंखें सहमी हुई थी। हालांकि मुझसे मिलने के बाद वो खुश लग रही थी। भारत के विदेश मंत्रालय ने इस वीडियो को पाकिस्तान का प्रोपेगेंडा करार दिया है। मंत्रालय के कहना है कि ऐसे कदम की ही उम्मीद पाकिस्तान से की जा रही थी। ऐसे वीडियो की कोई विश्वसनीयता नहीं है।

पाकिस्तान पर उठ रहे सवालों पर सफाई देते हुए कुलभूषण ने कहा कि पाकिस्तान उस पर किसी तरह का टॉर्चर नहीं कर रहा है। भारत के नागरिक और सरकार को संबोधित करते हुए जाधव ने कहा, 'मैं बताना चाहता हूं कि आज भी मैं इंडियन नेवी का कमीशंड ऑफिसर हूं। खुफिया एजेंसी में काम करने को लेकर आप लोग झूठ क्यों बोल रहे हैं?'

बता दें कि कुलभूषण जाधव और उसकी पत्नी 25 दिसंबर को इस्लामाबाद गए थे। यह मुलाकात काफी विवादित रही। मुलाकात के दौरान मां और पत्नी की बिंदी, चूड़ियां और मंगलसूत्र तक उतरवा दिए गए थे। भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई थी। संसद में भी पाकिस्तान के इस व्यवहार की कड़े शब्दों में आलोचना की थी।

माना जा रहा है कि सुषमा के इसी बयान को काउंटर करने के लिए पाकिस्तान ने यह प्रोपेगेंडा वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में जाधव वही बोल रहे हैं जो पाकिस्तान कहलवाना चाहता है।

पाकिस्तान का दावा है कि भारतीय नौसेना के कमांडर जाधव भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनलिसिस विंग(रॉ) के लिए काम कर रहे थे। मार्च 2016 में बलूचिस्तान में कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने उनको अवैध रूप से पाकिस्तान में पकड़ लिया गया था। भारत पाकिस्तान की इस थ्योरी से इत्तेफाक नहीं रखता।

बता दें कि पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने जासूसी और आतंकवाद संबंधी आरोपों को लेकर अप्रैल में 47 साल के जाधव को मौत की सजा सुनायी थी जिसके बाद मई में भारत ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का रूख किया था। भारत की याचिका पर अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने अपना अंतिम फैसला सुनाए जाने तक सजा की तामील पर रोक लगा दी है।

टॅग्स :कुलभूषण जाधवपाकिस्तानवायरल वीडियोसुषमा स्वराज
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील