लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान राजनीतिक संकट: इमरान खान ने अपने खिलाफ साजिश में अमेरिकी राजनयिक डोनाल्ड लू के शामिल होने का दावा किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 4, 2022 09:12 IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने आरोप लगाया कि अमेरिकी विदेश विभाग में दक्षिण एशियाई मामलों को देखने वाले शीर्ष अमेरिकी राजनयिक डोनाल्ड उनकी सरकार गिराने की ''विदेशी साजिश'' में शामिल थे। 

Open in App
ठळक मुद्देखान ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव के जरिये देश की आंतरिक राजनीति में हस्तक्षेप का प्रयास किया गया। पाकिस्तान के विपक्षी दलों के नेताओं ने खान के आरोप को बेबुनियाद करार दिया।खान ने दावा किया कि लू ने अमेरिका में पाकिस्तानी दूत असद मजीद को चेतावनी दी थी।

इस्लामाबाद:पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को आरोप लगाया कि वरिष्ठ अमेरिकी राजनयिक डोनाल्ड लू अविश्वास प्रस्ताव के जरिये उनकी सरकार को गिराने की ''विदेशी साजिश'' में शामिल थे। 

नेशनल असेंबली के उपाध्यक्ष द्वारा विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को खारिज किए जाने के बाद यहां पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेताओं की बैठक को संबोधित करते हुए खान ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान भी यह पाया गया था कि अविश्वास प्रस्ताव के जरिये देश की आंतरिक राजनीति में हस्तक्षेप का प्रयास किया गया। 

उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिकी विदेश विभाग में दक्षिण एशियाई मामलों को देखने वाले शीर्ष अमेरिकी राजनयिक डोनाल्ड उनकी सरकार गिराने की ''विदेशी साजिश'' में शामिल थे। पाकिस्तान के विपक्षी दलों के नेताओं ने खान के आरोप को बेबुनियाद करार दिया जबकि अमेरिका ने आरोपों को खारिज किया।

खान ने दावा किया कि लू ने अमेरिका में पाकिस्तानी दूत असद मजीद को चेतावनी दी थी कि अगर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव से बच गए तो इसके परिणाम भुगतने होंगे।

उन्होंने कहा कि एनएससी की बैठक में अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत और अमेरिकी अधिकारियों के बीच एक बैठक के संबंध में जानक्रि साझा किए गई।

आधिकारिक एपीपी समाचार एजेंसी ने खान के हवाले से कहा कि देश की आंतरिक राजनीति में हस्तक्षेप करने के लिए पाकिस्तान के बाहर एक योजना बनाई गई थी, जब सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा निकाय ने इसकी पुष्टि की, तो यह अप्रासंगिक हो गया कि विधानसभा में विपक्ष की कितनी संख्या थी।

उन्होंने दावा किया कि उक्त देश के दूतावास के अधिकारी भी दलबदल कर चुके पीटीआई सदस्यों के संपर्क में हैं।

उन्होंने दावा किया कि उक्त देश के दूतावास के अधिकारी भी दलबदल करने वाले पीटीआई सदस्यों के संपर्क में थे। खान ने कहा कि उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव एक विदेशी साजिश थी और उन्होंने अल्लाह को धन्यवाद दिया कि यह विफल हो गया।

(समाचार एजेंसी भाषा से इनपुट के साथ)

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खानUSA
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है