लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने 'कश्मीर दिवस' मनाया, इमरान खान ने घाटी में पाबंदियों के लिए भारत को कोसा

By भाषा | Updated: October 19, 2019 06:08 IST

भारत द्वारा पांच अगस्त को लिए गए फैसले के बाद पाकिस्तान ने नयी दिल्ली के साथ राजनयिक रिश्तों को कमतर करते हुए भारतीय उच्चायुक्त को निष्कासित कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान ने कश्मीरियों के साथ एकजुटता जाहिर करने के लिए शुक्रवार को ‘कश्मीर दिवस’ मनाया और प्रधानमंत्री इमरान खान ने जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किये जाने को लेकर भारत के खिलाफ एक और अभियान शुरू किया।जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा वापस लिये जाने और राज्य को दो केन्द्र शासित प्रदेशों में बांटे जाने संबंधी भारत के निर्णय के खिलाफ पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय समर्थन हासिल करने का असफल प्रयास किया था।

पाकिस्तान ने कश्मीरियों के साथ एकजुटता जाहिर करने के लिए शुक्रवार को ‘कश्मीर दिवस’ मनाया और प्रधानमंत्री इमरान खान ने जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किये जाने को लेकर भारत के खिलाफ एक और अभियान शुरू किया। जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा वापस लिये जाने और राज्य को दो केन्द्र शासित प्रदेशों में बांटे जाने संबंधी भारत के निर्णय के खिलाफ पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय समर्थन हासिल करने का असफल प्रयास किया था।

भारत द्वारा पांच अगस्त को लिए गए फैसले के बाद पाकिस्तान ने नयी दिल्ली के साथ राजनयिक रिश्तों को कमतर करते हुए भारतीय उच्चायुक्त को निष्कासित कर दिया था। पाकिस्तान की प्रतिक्रिया को खारिज करते हुए भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को स्पष्ट रूप से बताया था कि कश्मीर पर उसका कदम एक आंतरिक मामला है।

भारत का कहना है कि कश्मीर पाकिस्तान के साथ एक द्विपक्षीय मुद्दा है और इसमें किसी तीसरे पक्ष की भूमिका की जरूरत नहीं है। खान ने एक बार फिर कश्मीर मुद्दे पर भारत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ट्विटर पर निंदा की। उन्होंने ट्वीट किया,‘‘ मोदी एक शेर की सवारी कर रहे हैं।

आतंकवाद से लड़ने के लिए आपको 900,000 सैनिकों की आवश्यकता नहीं है, आपको 80 लाख कश्मीरी लोगों को आतंकित करने के लिए उनकी आवश्यकता है।’’ खान ने एक बार फिर दावा किया कि जिस समय कश्मीर से प्रतिबंध हटा दिए जाएंगे, वहां ‘‘खूनखराबा’’ होगा।

भारत का कहना है कि कश्मीर में लगाये गये ज्यादातर प्रतिबंधों का उद्देश्य आतंकवादियों को शांति भंग करने से रोकना है। इस बीच रेडियो पाकिस्तान की खबर में कहा गया है कि कश्मीरी लोगों के साथ एकजुटता जाहिर करने के लिए देशभर में ‘कश्मीर दिवस’ मनाया गया। 

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं