लाइव न्यूज़ :

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला का बड़ा बयान, कहा- पाकिस्तान ने तालिबान को पनाह दी, हम उनकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 4, 2021 09:37 IST

भारत के विदेश सचिव ने कहा कि पाकिस्तान ने तालिबान का पोषण औऱ समर्थन किया है । हम उनपर करीब से नजर बनाए हुए है ।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय विदेश सचिव ने कहा कि तालिबान और पाकिस्तान पर अमेरिका और भारत नजर बनाए हुए सचिव ने कहा कि हम वेट एंड वॉच की रणनीति पर काम कर रहे हैं श्रृंगला ने कहा कि पाकिस्तान ने तालिबान को पनाह और समर्थन दिया

दिल्ली : भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान ने "तालिबान का समर्थन और पोषण किया है । " उन्होंने कहा कि भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका अफगानिस्तान में उसकी गतिविधियों पर करीब से नजर बनाए हुए हैं । 

श्रृंगला ने अपनी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा के अंत में वाशिंगटन डीसी में मीडिया से बात करते हुए कहा कि “अमेरिका स्थिति को बहुत करीब से देख रहा है । वे स्पष्ट रूप से देखेंगे कि अफगानिस्तान की स्थिति में विभिन्न खिलाड़ी कैसे जुड़ते हैं । पाकिस्तान अफगानिस्तान का पड़ोसी देश  है। उन्होंने तालिबान का समर्थन और पोषण किया है । ऐसे कई तत्व हैं जो पाकिस्तान समर्थित हैं इसलिए इसकी भूमिका को उस संदर्भ में देखा जाना चाहिए । " 

विदेश सचिव ने कहा कि तालिबान ने भारत को आश्वासन दिया है कि वह हमारी चिंताओं को दूर करेंगे और हमारी तरह अमेरिका भी पाकिस्तान और तालिबान की हरकतों को अच्छे से देख रहे हैं । 

श्रृंगला ने यह भी कहा कि अफगानिस्तान में स्थिति कैसे विकसित होती है, इस संबंध में अमेरिका की वेट एंड वॉच की नीति होगी और उन्होंने कहा कि  भारत की भी इसी तरह की नीति है । विदेश सचिव ने कहा कि "इसका मतलब यह नहीं है कि आप कुछ भी नहीं करते हैं । इसका सीधा सा मतलब है कि आपको जमीन पर जैसी  स्थिति है, उससे गौर देखने होगा कि यह आगे कैसे विकसित होती है । उन्होंने कहा कि आपको यह देखना होगा कि सार्वजनिक रूप से दिए गए आश्वासनों का वास्तव में धरातल पर पालन होता है या नहीं और चीजें कैसे काम करती हैं ।

उन्होंने कहा कि “तालिबान के साथ हमारा जुड़ाव सीमित रहा है । ऐसा नहीं है कि हमारे बीच मजबूत बातचीत हुई है  लेकिन अब तक हमने जो भी बातचीत की है, वह एक तरह की रही है और तालिबान ने अबतक यह बात कहता आया है कि वह बेहतर ढंग से सबकुछ संभालेगा । आपको बताते दें कि हाल ही में कतर के दोहा स्थित भारतीय राजदूत ने एक वरिष्ठ तालिबान नेता से मुलाकात की और अफगानिस्तान से अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने की बात कही और साथ ही किसी भी तरह के आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल न करने की बात पर जोर दिया ।  

टॅग्स :भारतअफगानिस्तानतालिबानअमेरिकाHarsh Vardhan Shringla
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव