लाइव न्यूज़ :

भारत को एक और सफलता, पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव को आज से मिलेगा काउंसलर एक्सेस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 1, 2019 20:52 IST

कुलभूषण जाधव (49 साल) भारतीय नौसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। कुलभूषण जाधव को मार्च 2016 में पाकिस्तान के बलूचिस्तान में गिरफ्तार किया गया था।

Open in App

पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव मामले में भारत को एक और कामयाबी मिली है। पाकिस्तान ने अपनी जेल में बंद कुलभूषण जाधव को कांसुलर एक्सेस (राजनयिक पुहंच) देने को तैयार हो गया है। एएनआई के मुताबिक पाकिस्तान आज (2 सितंबर को) कुलभूषण को कांसुलर एक्सेस प्रदान करेगा।

पाकिस्तान के रुख में आया ये बदलाव इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) के फैसले के बाद आया है। इससे पहले लंबे समय से पाकिस्तान कुलभूषण जाधव को रायनयिक पहुंच देने से इनकार करता रहा है।

कुलभूषण जाधव (49 साल) भारतीय नौसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। कुलभूषण जाधव को मार्च 2016 में पाकिस्तान के बलूचिस्तान में गिरफ्तार किया गया था। पाक की सैन्य अदालत ने 2017 में कुलभूषण को जासूसी और आतंकवाद के आरोपों में फांसी की सजा सुना दी थी जिसके खिलाफ भारत ने हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय आदालत (आईसीजे) का दरवाजा खटखटाया था। आईसीजे ने 18 मई 2017 को पाकिस्तान को मामले का निर्णय आने तक जाधव की मौत की सजा की आदेश पर भी रोक लगा दी थी। 

इस मसले पर पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के क्षेत्राधिकार पर सवाल भी उठाया था। इस पर अदालत ने अपने फैसले में कहा था कि 1963 के वियना कन्वेंशन के अनुसार आईसीजे दो देशों के बीच विवादों का अनिवार्य निपटारा करवा सकता है।

टॅग्स :कुलभूषण जाधवपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए