लाइव न्यूज़ :

जाधव की मां और पत्नी को पाक ने जारी किया वीजा, 25 दिसंबर को कर सकती हैं मुलाकात

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 20, 2017 19:50 IST

पाकिस्तान हाई कमीशन ने बुधवार को भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी इस्लामाबाद जाने के लिए वीजा दे दिया है।

Open in App

पाकिस्तान हाई कमीशन ने बुधवार को भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी इस्लामाबाद जाने के लिए वीजा दे दिया है। इसकी जानकारी पाक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने ट्वीट कर दी है। अब जाधव के परिजन गुरुवार को नई दिल्ली स्थित पाक उच्चायोग से वीजा हासिल कर सकते हैं।

खबरों की मानें तो जेल में बंद कुलभूषण जाधव से उनकी मां और पत्नी एक घंटे के लिए 25 दिसंबर को मुलाकात कर सकती हैं। हालांकि इसको लेकर कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। 

आपको बता दें कि पाकिस्तान ने नई दिल्ली में अपने उच्चायोग को निर्देश दिया था कि जाधव की पत्नी और मां को वीजा जारी किया जाए। पिछले सप्ताह पाकिस्तान ने जाधव के परिवार को इजाजत दी थी कि वह 25 दिसंबर को इस्लामाबाद में उनसे मुलाकात कर सकता है। 

गौरतलब है कि भारतीय नागरिक जाधव (को जासूसी और आतंकवाद के मामले में इस साल अप्रैल में पाकिस्तान की एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। इसके बाद भारत ने मई में अंतरराष्ट्रीय अदालत का दरवाजा खटखटाया गया था। अंतरराष्ट्रीय अदालत ने जाधव की फांसी की तामील पर रोक लगा दी।

पाक ने दावा किया कि उसके सुरक्षाकर्मियों ने बलूचिस्तान से जाधव उर्फ हुसैन मुबारक पटेल को गिरफ्तार किया और वह ईरान से पाक सीमा में दाखिल हुआ था, जबकि भारत का कहना है कि जाधव का ईरान से अपहरण किया गया और वह वहां कारोबारी मकसद से गए थे। जाधव नौसेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

टॅग्स :कुलभूषण जाधवपाकिस्तान उच्चायोगपाकिस्तानी जेलपाकिस्तानविश्व समाचारदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप