लाइव न्यूज़ :

सेना प्रमुख ने कहा- पाकिस्तान का अमेरिका के साथ अच्छा संबंध, इमरान खान ने 'अविश्वास प्रस्ताव' में विदेशी साजिश का लगाया है आरोप

By विशाल कुमार | Updated: April 2, 2022 15:09 IST

इमरान खान ने गुरुवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में आरोप लगाया था कि उनकी सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के पीछे अमेरिका की साजिश है जो कि यूक्रेन हमले के दौरान उनकी रूस यात्रा से नाराज है।

Open in App
ठळक मुद्देपाक सेना प्रमुख जनरल कमर बाजवा ने कहा कि पाक खेमे की राजनीति में विश्वास नहीं करता है।इमरान खान ने कहा था कि अविश्वास प्रस्ताव के पीछे अमेरिका की साजिश है।जनरल बाजवा ने कहा कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को तुरंत रोका जाना चाहिए।

इस्लामाबाद:पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर बाजवा ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान खेमे की राजनीति में विश्वास नहीं करता है और चीन के साथ-साथ अमेरिका के साथ घनिष्ठ रणनीतिक संबंध रखता है।

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामाबाद सुरक्षा वार्ता में बाजवा ने कहा कि पाकिस्तान चीन और अमेरिका दोनों के साथ हमारे संबंधों को प्रभावित किए बिना संबंधों को व्यापक और विस्तारित करना चाहता है। पाकिस्तान की संसद में प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने से पहले बाजवा ने यह टिप्पणी की है।

हालांकि, इससे पहले इमरान खान ने गुरुवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में आरोप लगाया था कि उनकी सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के पीछे अमेरिका की साजिश है जो कि यूक्रेन हमले के दौरान उनकी रूस यात्रा से नाराज है।

अमेरिका ने इमरान खान द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि इमरान खान के दावे में कोई सच्चाई नहीं है।

रूस-यूक्रेन की स्थिति के बारे में बात करते हुए जनरल बाजवा ने कहा कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को तुरंत रोका जाना चाहिए। सेना प्रमुख ने कहा कि रूस की वैध सुरक्षा चिंताओं के बावजूद, एक छोटे देश के खिलाफ उसकी आक्रामकता को माफ नहीं किया जा सकता है।

गुरुवार को इस्तीफा देने से इनकार के बाद प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को एक समाचार चैनल से कहा कि 'प्रतिष्ठान' ने उन्हें इस्तीफा देने, अविश्वास मत का सामना करने या जल्दी चुनाव कराने जैसे तीन विकल्प दिए।

पाकिस्तानी सेना ने कथित तौर पर दावे का खंडन किया है और कहा है कि उसने उन्हें विपक्षी दलों का विकल्प नहीं दिया, जो कि अविश्वास प्रस्ताव है, क्योंकि सेना तटस्थ है और चाहती है कि इमरान खान और विपक्ष बैठकर मुद्दों पर चर्चा करें।

टॅग्स :पाकिस्तानPakistan Armyइमरान खानयूक्रेनरूसUkraineRussia
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी