लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी की

By भाषा | Updated: May 3, 2021 11:54 IST

Open in App

जम्मू, तीन मई पाकिस्तानी रेंजर्स ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास गोलीबारी करके संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक प्रवक्ता ने बताया कि दोनों देशों के बीच शांति बनाए रखने के लिए इस साल 25 फरवरी को नया समझौता हुआ था। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तान ने पहली बार संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया है।

बीएसएफ के जम्मू फ्रंटियर के महानिरीक्षक एन एस जामवाल ने यहां ‘पीटीआई भाषा’ से कहा, ‘‘पाकिस्तान रेंजर्स ने रामगढ़ क्षेत्र में तड़के सवा छह बजे अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बिना उकसावे के गोलीबारी की।’’

गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है।

बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी बलों ने बाड़ के पास गश्त कर रहे दल पर बिना उकसावे के गोलीबारी की।

भारत और पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पास और अन्य सेक्टरों में संघर्ष विराम के लिए फरवरी को हुए समझौते का सख्ती से पालन करने पर सहमति जताई थी।

दोनों देशों ने पहले 2003 में भी संघर्षविराम समझौता किया था, लेकिन इसका पालन नहीं किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब