लाइव न्यूज़ :

डर से नहीं उबर पा रहा पाकिस्तान! अब कहा- भारत फिर कर सकता है हमला, तारीख भी बताई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 7, 2019 15:47 IST

फरवरी में भारत के हाथों हुई छीछालेदर के बाद पाकिस्तान की छटपटाहट सामने आने लगी है। पाकिस्तान को डर सता रहा है कि भारत एक बार फिर से उस पर हमला कर सकता है। मजे की बात यह है कि पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने हमले की तारीख भी बताई है।

Open in App
ठळक मुद्देएयर स्ट्राइक से मिले जख्म से नहीं उबर पाया पाकिस्तानपाकिस्तानी विदेश मंत्री ने कहा कि भारत फिर से करेगा हमला

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने दावा किया है कि भारत एक बार फिर उनके देश पर हमला कर सकता है। रविवार (7 अप्रैल) को मुल्तान स्थित अपने आवास पर कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान को ऐसे खुफिया इनपुट्स मिले हैं जिनकी बिनाह पर भारत के हमले करने के मंसूबे पता चलते हैं। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की खबर मुताबिक शाह महमूद कुरैशी ने पत्रकारों से कहा, ''हमारे पास विश्वसनीय खुफिया जानकारी है कि भारत पाकिस्तान पर एक नए हमले की योजना बना रहा है। हमारी जानकारी के अनुसार यह 16 से 20 अप्रैल के बीच हो सकता है।''

कुरैशी ने हालांकि, इस बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी और यह नहीं बताया कि पाकिस्तान के पास ऐसे कौन से साक्ष्य हैं जो इस वक्त खास हो सकते है लेकिन उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान देश के साथ यह जानकारी साझा करने के लिए सहमत हुए हैं।

बता दें कि 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में पाक समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ने विस्फोटक से भरी एक कार सीआरपीएफ की एक बस से टकराकर फिदायीन हमला किया था। जिसके जवाब में भारत ने 26 फरवरी की रात को पाकिस्तान के बालाकोट स्थित जैश के आतंकी ठिकाने को एयर स्ट्राइक कर उड़ा दिया था।

अगले ही दिन पाकिस्तान ने अपने लड़ाकू विमानों से भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी लेकिन भारत ने उसके विमानों खदेड़ दिया था और एक एफ-16 विमान मार गिराया था। 

इस दौरान पाकिस्तान के कब्जे में आए भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन को भारत और विश्व के दबाव के चलते उसे रिहा करना पड़ा था। इस फजीहत के बाद से पाकिस्तान की तरफ से आए दिन अजीबो-गरीब बयान आ रहे हैं और सीमा पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है लेकिन हर मोर्चे पर उसे भारत से मुंह की खानी पड़ रही है।

पाकिस्तान के इस ताजा बयान पर अभी भारत का बयान आना बाकी है।

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकपाकिस्तानबालाकोटजैश-ए-मोहम्मद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष