पाकिस्तान की बौखलाहट जारी, समझौता एक्सप्रेस सेवा के बाद बंद की लाहौर बस सेवा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 9, 2019 10:15 PM2019-08-09T22:15:28+5:302019-08-09T22:15:28+5:30

समझौता एक्सप्रेस की शुरुआत 1976 में हुई थी। गुरुवार शाम को पाकिस्तान पर्यटन विकास निगम की जो बस दिल्ली से लाहौर से चली थी उसमें महज चार यात्री थी।

pakistan bus dosti service lahore delhi | पाकिस्तान की बौखलाहट जारी, समझौता एक्सप्रेस सेवा के बाद बंद की लाहौर बस सेवा

पाकिस्तान की बौखलाहट जारी, समझौता एक्सप्रेस सेवा के बाद बंद की लाहौर बस सेवा

Highlightsजम्मू कश्मीर में हाल ही में आर्टिकल 370 को हटाया गया है। इससे पाकिस्तान बौखलाया हुआ है।

जम्मू कश्मीर में हाल ही में आर्टिकल 370 को हटाया गया है। इससे पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। बौखलाए पाकिस्तान ने अब दिल्ली लाहौर बस सेवा बंद करने का फैसला लिया है। अब भारत और पाकिस्तान की बस सेवा बंद कर दी गई है। 

इससे पहले पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस रोकने का ऐलान किया था। समझौता एक्सप्रेस की शुरुआत 1976 में हुई थी। गुरुवार शाम को पाकिस्तान पर्यटन विकास निगम की जो बस दिल्ली से लाहौर से चली थी उसमें महज चार यात्री थी।

 वहीं, दिल्ली लाहौर बस सेवा की शुरुआत 1999 में अटल बिहारी वायपेयी के कार्यकाल में हुई थी। 2001 में जब संसद में हमला हुआ था उस वक्त इसको रोक दिया गया था।

दरअसल जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने के बाद  से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है।हाल ही में भारत ने जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा दिया है। फिलहाज कश्मीर में सेवा बल तैनात है। इंटरनेट सेवा बंद है साथ ही साथ ही धारा 144 लागू है।

Web Title: pakistan bus dosti service lahore delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे