लाइव न्यूज़ :

भारत सरकार की वेबसाइट्स को ब्लॉक कर रहा है पाकिस्तान, ये है वजह

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 17, 2018 09:56 IST

पाकिस्तान में बैठे भारत के अधिकारी अपनी ही सरकारी वेबसाइट्स को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देWTO की बैठक में पाकिस्तान नहीं हो रहा है शामिल मई 2017 से gov.in डोमेन वाली सभी भारतीय वेबसाइट को ब्लॉक कर देगा पाकWTO की बैठक में शामिल होने के लिए भारत ने पाक के मंत्री परवेज मलिक को न्यौता दिया था

नई दिल्ली, 17 मार्च; भारत और पाकिस्तान के बीच राजनयिक विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच भारत के सरकारी अधिकारियों से सूचना मिल रही है कि पाकिस्तान भारत सरकार की सभी सरकारी वेबसाइट को ब्लॉक कर रहा है। पाकिस्तान ने  मई 2017 से gov.in डोमेन वाली सभी भारतीय सरकारी वेबसाइट को ब्लॉक कर देगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान ने अगले महीने दिल्ली में होने जा रही है  WTO की बैठक में आने से इंकार कर दिया है। 

पाकिस्तान को पहले भी भेजा जा चुका है नोटिस

सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान में भारत सरकार की वेबसाइट्स खुलने में काफी समस्याएं हो रही है। इस सूचना के बाद जब भारत सरकार ने पांच बार डिप्लोमैटिक चैनल के जरिए इस बारे में बात की तो पाकिस्तान ने जवाब दिया कि भारत की बेवसाइट को ब्लॉक नहीं किया गया है। इस मामले में पाकिस्तान को 18 मई 2017 को भी नोटिस भेजा गया था। जिसके बाद मार्च के इस हफ्ते में नोटिस भेजा गया है। 

भारतीय वीजा का फार्म डाउनलोड में हो रही परेशानी

भारतीय अधिकारियों का कहना है कि पाक ने ऐसा इसलिए किया ताकि उसके देश में (पाक) स्थित भारतीय राजनयिक और अधिकारी अपनी ही सरकारी वेबसाइट्स को एक्सेस ना कर पाए। सूत्रों का यह भी कहना है कि भारत सरकार के पास ऐसी कई शिकायतें आई हैं जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तानी नागरिक भारतीय वीजा का फार्म को डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं।

WTO की बैठक में पाक नहीं हो रहा है शामिल 

राजनायिक सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में 19-20 मार्च  को WTO की बैठक में भी पाकिस्तान ने शामिल होने से मना कर दिया है। पाकिस्तान के इस फैसले से राजनयिक विवाद और ज्यादा बढ़ सकता है। इस बैठक में पाकिस्तान के मंत्री परवेज मलिक आने वाले थे। पहले तो परवेज मलिक ने इस बात का भरोसा दिलाया था कि वह बैठक में जरूर शामिल होगें लेकिन अब उन्होंनें इंकार कर दिया है। 

टॅग्स :पाकिस्तानभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल