लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी उच्चायोग के प्रभारी तलब, भारत ने कहा-जल्द उच्चायोग पहुंचाएं कर्मी

By स्वाति सिंह | Updated: June 15, 2020 19:13 IST

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के साथ काम करने वाले दो भारतीय अधिकारी लापता हैं। दोनों अधिकारी सुबह करीब 8 बजे से लापता हैं। इसके बाद विदेश मंत्रालय हरकत में आ गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देविदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी को तलब कियाइस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के साथ काम करने वाले दो भारतीय अधिकारी सुबह से लापता हैं

नई दिल्ली: पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारियों के लापता होने के मामले में भारत ने सोमवार को पाकिस्तानी उच्चायोग के प्रभारी को तलब किया और उन्हें इस बारे में एक डिमार्च सौंपा गया। इसमें साफ कहा गया है कि भारतीय अधिकारियों के साथ कोई पूछताछ नहीं होनी चाहिए और इनका उनका किसी तरह का उत्पीडन नहीं होना चाहिए।

वहीं, समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सूत्रों ने बताया है कि पाकिस्तान को दोनों भारतीय अधिकारियों को आधिकारिक कार के साथ तत्काल इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग पहुंचाने को कहा गया है। और यह भी कहा गया कि इस्लामाबाद में भारतीय कर्मियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीधे तौर पर पाकिस्तानी अधिकारियों की है।

ISI की हिरासत में भारतीय उच्चायोग के लापता दोनों कर्मचारी: सूत्र

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग से जुड़े दो लापता कर्मचारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के कब्जे में है। NDTV ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।  पाकिस्तान के इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के साथ काम करने वाले दो भारतीय अधिकारी लापता हैं। दोनों अधिकारी सुबह करीब 8 बजे से लापता हैं। इसके बाद विदेश मंत्रालय हरकत में आ गया है। 

हिट एंड रन मामले में गिरफ्तार

वहीं, पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया है कि इनको इस्लामाबाद पुलिस ने हिट एंड रन मामले में गिरफ्तार किया है। जियो टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, दूतावास के पास की सड़क पर भारतीय राजनयिकों की बीएमडब्लू कार से एक पाकिस्तानी नागरिक का एक्सीडेंट हुआ था लेकिन उन्होंने वहां से भागने की कोशिश की। जिसके बाद इस्लामाबाद पुलिस ने अतंरराष्ट्रीय नियम-कानूनों को ताक पर रखते हुए भारतीय राजनयिकों को कथित तौर पर गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि डिप्लोमेटिक कानूनों के अनुसार कोई भी देश किसी दूसरे देश के राजनयिक को गिरफ्तार नहीं कर सकती।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह