लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान सेना ने आयुधशाला में स्वदेश में विकसित ए-100 रॉकेट किया शामिल

By भाषा | Updated: January 5, 2019 23:37 IST

पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग ने कहा कि सौ किलोमीटर से अधिक की मारक क्षमता के साथ रॉकेट बहुत असरदार तथा क्षमतावान है जो प्रभावशाली तरीके से दुश्मन को एकजुट होने को रोक सकता है।

Open in App

पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने स्वदेश में विकसित सौ किलोमीटर से अधिक की मारक क्षमता वाले रॉकेट को अपनी आयुधशाला में शामिल किया है।

‘इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ ने कहा कि रॉकेट ए-100 पाकिस्तानी वैज्ञानिकों तथा इंजीनियरों द्वारा स्वदेश में विकसित किया गया है।

पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग ने कहा कि सौ किलोमीटर से अधिक की मारक क्षमता के साथ रॉकेट बहुत असरदार तथा क्षमतावान है जो प्रभावशाली तरीके से दुश्मन को एकजुट होने को रोक सकता है।

इस समारोह में सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा मुख्य अतिथि थे।

पाक सेना ने लगातार चौथे दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

जम्मू, पांच जनवरी (भाषा) पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए शनिवार को लगातार चौथे दिन जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगी अग्रिम चौकियों और असैन्य क्षेत्रों में मोर्टार से गोले दागे। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी सैनिकों ने 2018 में 1600 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जो सर्वोच्च है।उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने पुंछ सेक्टर में शुक्रवार को अग्रिम चौकियों और असैन्य क्षेत्रों में मोर्टार से बम दागे। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने मनकोट, खादी करमारा, गुलपुर क्षेत्रों को निशाना बनाया जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ। गोलीबारी और गोलाबारी देर रात तक चली।उन्होंने बताया कि सीमा की रक्षा कर रहे भारतीय सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तानी सैनिकों ने पिछले तीन दिनों में पुंछ में अग्रिम चौकियों और असैन्य क्षेत्रों में गोलाबारी की है।उन्होंने बताया कि संयम बरतने और शांति कायम रखने के लिये 2003 के संघर्ष विराम समझौते का पालन करने के लिये बार-बार आह्वान किये जाने के बावजूद पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बिना किसी उकसावे के हमला किया है।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन