लाइव न्यूज़ :

कोरोना टीका ले चुके लोगों को करतारपुर साहिब जाने की पाकिस्तान देगा अनुमति, गुरू नानक देव की पुण्यतिथि पर कर सकेंगे दर्शन

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 22, 2021 15:38 IST

पाकिस्तान ने कहा कि गुरूनानक देव की पुण्यतिथि पर तीर्थयात्री करतारपुर साहिब की यात्रा कर सकते हैं लेकिन केवल पूरी तरह से वैक्सीनेटेड लोगों को ही अनुमति दी जाएगी ।

Open in App
ठळक मुद्देगुरूनानक देव की पुण्यतिथि पर खुलेगा रहेगा करतारपुर साहिब कॉरिडोरकेवल पूरी तरह से वैक्सीनेटेड लोगों को होगी अनुमतिपाकिस्तान सरकार की ओर से जारी किया गया कोविड प्रोटोकॉल

इस्लामाबाद :  पाकिस्तान सरकार ने रविवार को घोषणा की कि वह सख्त कोविड -19 प्रोटोकॉल के तहत, गुरु नानक देव की पुण्यतिथि पर करतारपुर साहिब गुरुद्वारा जाने के लिए पूरी तरह से टीकाकरण करने वाले तीर्थयात्रियों को प्रवेश की अनुमति देगा । सरकार ने उन सभी  तीर्थयात्रियों के लिए दिशा-निर्देशों की एक सूची भी जारी की है, जो अगले महीने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में करतारपुर की यात्रा करना चाहते हैं।

एक आधिकारिक बयान में, पाकिस्तान सरकार के नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर (एनसीओसी) ने कहा कि संघीय योजना विकास और विशेष पहल मंत्री असद उमेर ने 10 अगस्त को करतारपुर कॉरिडोर के माध्यम से भारतीय सिख तीर्थयात्रियों की आवाजाही मुद्दे पर चर्चा की ।  कोविड -19 के डेल्टा वैरिएंट  के ज्यादा संक्रमण के बीच, भारत 22 मई से 21 अगस्त तक सी श्रेणी वाले देशों की सूची में रहा और भारत से पाकिस्तान के लिए आवश्यक आवागमन  को केवल अनुमति दी गई।

एनसीओसी की ओर से कहा गया कि यह स्पष्ट किया जाता है कि भारतीय सिख तीर्थयात्रियों के लिए पाकिस्तान द्वारा करतारपुर कॉरिडोर को कभी भी बंद नहीं किया गया था क्योंकि तीर्थयात्री  धार्मिक पर्यटन के लिए पाकिस्तान जाते रहे।"21 सितंबर के महीने में बाबा गुरु नानक देव की पुण्यतिथि के आगामी सिख में होने धार्मिक आयोजन के मद्देनजर, भारतीय सिखों को निम्नलिखित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए गुरुद्वारा दरबार साहिब करतारपुर जाने की अनुमति है । 

1. करतारपुर कॉरिडोर/वाघा बॉर्डर से केवल पूरी तरह से टीकाकरण वाले व्यक्तियों को ही पाकिस्तान में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी ।

2 .पाकिस्तान की यात्रा से पहले नकारात्मक आरटी पीसीआर रिपोर्ट  (अधिकतम 72 घंटे पुराना) जमा कराना होगा ।

3. पाकिस्तान पहुंचने पर अगर आपकी रिपोर्ट आरएटी पॉजिटिव आती है तो उस मामले में, व्यक्ति को भारत वापस कर दिया जाएगा ।

4. गुरुद्वारे में एक बार में अधिकतम 300 लोगों को ही प्रवेश की अनुमति होगी ।

 

टॅग्स :पाकिस्तानकरतारपुर साहिब कॉरिडोरकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज