लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान का दावाः भारत की 'एयर स्ट्राइक' का जवाब दिया, मार गिराए दो लड़ाकू विमान!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 27, 2019 12:06 IST

भारतीय मीडिया ने सूत्रों के हवाले कहा है कि पाकिस्तानी विमानों ने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की लेकिन इससे कोई नुकसान नहीं हुआ। दोनों सरकार की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

Open in App

पाकिस्तानी मीडिया ने भारत की एयर स्ट्राइक का जवाब देने का दावा किया है। जियो न्यूज के मुताबिक पाकिस्तानी वायुसेना ने भारत के दो लड़ाकू विमानों को मार गिरा दिया है। पाकिस्तान के डीजी आईएसपीआर ने भी इसकी पुष्टि की है। पाकिस्तानी फौज ने भी दावा किया है कि दो भारतीय फाइटर विमानों को मार गिराया गया है। डीजी आईएसपीआर ने भी कहा है कि पाकिस्तानी एयरफोर्स ने भारतीय विमानों को निशाना साधा और दो विमान मार गिराए। हालांकि भारत सरकार की तरफ से ऐसे किसी हवाई हमले की पुष्टि की नहीं की गई है। भारतीय मीडिया के मुताबिक पाकिस्तानी विमानों ने बम गिराए लेकिन उससे कोई नुकसान नहीं हुआ है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक भारत ने पाकिस्तान के एफ16 विमान को मार गिराया है।

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेज जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट किया, 'एलओसी पारकर पाक सीमा में आए इंडियन एयरफोर्स के विमान को मार गिराया है। एक एयरक्राफ्ट पाक अधिकृत कश्मीर और दूसरा कश्मीर में गिरा। एक भारतीय पायलट को गिरफ्तार किया गया है।'

पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर ने जियो न्यूज में कहा, 'हिंदुस्तान ने एक सिविलियन इलाके में बम गिराए। लेकिन पाकिस्तान ने इंडियन एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों को निशाना बनाया है। पाकिस्तान ने अपने ऐलान को अमली जामा पहना दिया है। पाकिस्तान में भारत को जवाब देने की पॉपुलर डिमांड थी। पाकिस्तान के रिस्पॉन्स का अभी आगाज हुआ है। हिंदुस्तान की तरफ से अगर दोबारा हमले की कोशिश की गई तो जवाब दिया जाएगा।'

पाकिस्तान में आज दोपहर तीन बजे नेशनल कमांड अथॉरिटी की मीटिंग होने वाली है।

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकसर्जिकल स्ट्राइकइंडियन एयर फोर्सपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप