लाइव न्यूज़ :

VIDEO: पाकिस्तानी स्कूल में लहराया गया तिरंगा, बच्चों ने गाया 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी'

By भाषा | Updated: February 16, 2019 19:33 IST

यह कार्रवाई तब की गई जब निदेशालय को पता चला कि स्कूल ने ‘‘जानबूझकर’’ ऐसे कार्यक्रम का आयोजन किया। स्कूल के मालिक से कहा गया है कि वह नोटिस प्राप्त करने के तीन दिनों के भीतर इस मामले पर अपना रुख साफ करें, वरना स्कूल का पंजीकरण रद्द कर दिया जाएगा। 

Open in App

पाकिस्तान के कराची में एक सांस्कृतिक समारोह के दौरान कुछ छात्रों द्वारा एक भारतीय गाने पर नृत्य करने और भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराने का मामला सामने आने के बाद पाकिस्तानी अधिकारियों ने स्कूल का पंजीकरण निलंबित कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि इस घटना से ‘‘राष्ट्रीय गरिमा’’ को ठेस पहुंची है। स्कूल के मालिक को बुधवार को कारण बताओ नोटिस जारी कर कहा गया कि वह निजी संस्थान निरीक्षण एवं पंजीकरण निदेशालय सिंध (डीआईआरपीआईएस) के समक्ष पेश हों। 

दि न्यूज इंटरनेशनल की खबर के मुताबिक, पिछले हफ्ते यह घटना उस वक्त सामने आई जब कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग इस घटना की काफी आलोचना कर रहे हैं। खबर के मुताबिक, भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के आरोप में ‘मामा बेबी केयर कैंब्रिज स्कूल’ का पंजीकरण निलंबित कर दिया गया है। 

डीआईआरपीआईएस ने स्कूल के विवादित कार्यक्रम की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई है। विवादित कार्यक्रम में छात्र एक भारतीय गाने पर नृत्य कर रहे थे और पीछे के हिस्से में भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहे थे। डीआईआरपीआईएस के रजिस्ट्रार राफिया जावेद के मुताबिक, ‘‘शैक्षणिक संस्थानों में भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देना पाकिस्तान की राष्ट्रीय गरिमा के खिलाफ है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’’ 

यह कार्रवाई तब की गई जब निदेशालय को पता चला कि स्कूल ने ‘‘जानबूझकर’’ ऐसे कार्यक्रम का आयोजन किया। स्कूल के मालिक से कहा गया है कि वह नोटिस प्राप्त करने के तीन दिनों के भीतर इस मामले पर अपना रुख साफ करें, वरना स्कूल का पंजीकरण रद्द कर दिया जाएगा। 

बहरहाल, इस मामले पर स्कूल के मालिक ने न तो निदेशालय को जवाब दिया और न ही अधिकारियों के समक्ष पेश हुए, जिसके कारण स्कूल का पंजीकरण निलंबित कर दिया गया। जावेद ने कहा कि यह बहुत संवेदनशील मामला है जिससे जनाक्रोश भड़क सकता है।

स्कूल की उप-प्रधानाचार्य फातिमा ने कहा कि पिछले हफ्ते स्कूल प्रबंधन ने छात्रों के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया ताकि उन्हें अलग-अलग देशों की संस्कृतियों के बारे में जागरूक किया जा सके। फातिमा ने बताया कि इस कार्यक्रम में छात्रों ने सऊदी अरब, अमेरिका, मिस्र, पाकिस्तान, भारत एवं अन्य देशों की संस्कृतियों पर प्रस्तुतियां दी। लेकिन कुछ पत्रकारों ने मामले को तोड़-मरोड़कर पेश किया और कार्यक्रम के एक खास हिस्से का जिक्र किया ताकि स्कूल को निशाना बनाया जा सके। 

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाइंडियापाकिस्ताननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण