लाइव न्यूज़ :

भारतीय विमानों के लिए अब 15 जून तक बंद रहेंगे पाकिस्‍तानी एयरस्‍पेस

By भाषा | Updated: May 30, 2019 12:29 IST

देश ने नयी दिल्ली, बैंकॉक और कुआलालम्पुर को छोड़ अन्य सभी स्थानों तक जाने वाली उड़ानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र 27 मार्च को खोल दिया था।

Open in App

पाकिस्तान ने भारत के साथ लगने वाली अपनी पूर्वी सीमा के आस-पास के हवाई क्षेत्र को बंद रखने की अवधि को 15 जून तक बढ़ा दिया है। देश के नागर विमानन प्राधिकरण (सीएए) ने यह जानकारी दी है। पाकिस्तान ने भारतीय वायु सेना की तरफ से बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविर पर किए गए हमले के बाद फरवरी में अपना हवाईक्षेत्र पूरी तरह से बंद कर दिया था।

देश ने नयी दिल्ली, बैंकॉक और कुआलालम्पुर को छोड़ अन्य सभी स्थानों तक जाने वाली उड़ानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र 27 मार्च को खोल दिया था। पाकिस्तान ने 15 मई को भारत तक जाने वाली उड़ानों के लिए अपने हवाईक्षेत्र पर लगाए गए प्रतिबंध को 30 मई तक बढ़ा दिया था।

नागर विमानन प्राधिकरण (सीएए) की ओर से एयरमैन के लिए जारी नोटिस (नोटैम) के मुताबिक भारत के साथ लगने वाली पूर्वी सीमा के आस-पास का हवाई क्षेत्र 15 जून सुबह पांच बजे तक (स्थानीय समानुसार) बंद रहेगा।

सीएएम की ओर से जारी एक अलग नोटैम के अनुसार पंजगूर हवाईक्षेत्र पश्चिमी देशों से आने वाली पारगमन उड़ानों के लिए खुला रहेगा क्योंकि एअर इंडिया पहले से इस हवाईक्षेत्र का इस्तेमाल कर रही है।

पाकिस्तान ने 21 मई को भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को किर्गिस्तान के बिशकेक में हुए एससीओ सम्मेलन में शामिल होने के लिए सीधे पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र से गुजरने की अनुमति दी थी। 

टॅग्स :पाकिस्तानएयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं