लाइव न्यूज़ :

पाक सेना प्रमुख ने शीर्ष जनरलों के साथ कश्मीर पर चर्चा की

By भाषा | Updated: February 5, 2019 05:36 IST

भारत ने कहा कि एक अलगाववादी नेता के साथ कुरैशी की फोन पर बातचीत भारत के साथ रिश्तों पर पाकिस्तानी नेतृत्व के दोहरे रवैये को दिखाती है।

Open in App

पाकिस्तान के विदेश मंत्री द्वारा कश्मीर के दो अलगाववादी नेताओं से फोन पर बातकर भारत को नाराज़ करने के बाद, देश की फौज के अध्यक्ष ने सोमवार को कोर कमांडरों की कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता की और कश्मीर मुद्दे तथा नियंत्रण रेखा के हालात पर चर्चा की।

सेना प्रमुख जनरल कमर बाजवा के कश्मीर दिवस पर उकसावे वाले कदम से कुछ दिन पहले विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के कट्टरपंथी धड़े के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी और हुर्रियत नेता मीरवाइज उमर फारूक से फोन पर बात की थी।

इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के राजदूत सुहैल महमूद को तलब किया था और उनसे साफ-साफ कह दिया था कि मीरवाइज फारूक के साथ कुरैशी की फोन पर बातचीत भारत की एकता को ‘तोड़ने’ की ‘खुली कोशिश’ और इसकी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करती है।

भारत ने कहा कि एक अलगाववादी नेता के साथ कुरैशी की फोन पर बातचीत भारत के साथ रिश्तों पर पाकिस्तानी नेतृत्व के दोहरे रवैये को दिखाती है।

भारत हमेशा से कहता आया है कि कश्मीर द्विपक्षीय मुद्दा है और इस मामले में कोई भी तीसरा पक्ष दखल नहीं दे सकता है। भारत का यह भी कहना है कि जम्मू कश्मीर में जो भी होता है वह उसका अंदरूनी मामला है और पाकिस्तान को इसमें दखलअंदाजी से बाज़ आना चाहिए।

पाकिस्तानी फौज के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने एक बयान में कहा कि आंतरिक सुरक्षा स्थिति और नियंत्रण रेखा पर तैयारियों की समीक्षा के लिए रावलपिंडी में एक बैठक के दौरान बाजवा ने ‘‘कश्मीर दिवस की पूर्व संध्या पर कश्मीरी भाइयों के साथ एकजुटता व्यक्त की।’’

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह