लाइव न्यूज़ :

जम्मू से पीओके के बीच चलने वाली ‘पैगाम ए अमन’ बस सेवा फिर हुई शुरू, फंसे हुए थे 46 लोग

By भाषा | Updated: August 26, 2019 20:51 IST

हर सोमवार को चलने वाली यह बस सेवा पाकिस्तान की ओर से बार-बार किए जाने वाले संघर्षविराम उल्लंघन से उत्पन्न तनाव के बीच भी नहीं रुकी, लेकिन पिछले सोमवार (19 अगस्त) को यह तब निलंबित कर दी गई थी।

Open in App

‘पैगाम ए अमन’ बस सेवा एक सप्ताह तक निलंबित रहने के बाद सोमवार से फिर शुरू हो गई। इसके साथ ही फंसे हुए 46 यात्री अपने घरों के लिए रवाना हो गए। इनमें 40 लोग पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से थे। यह बस सेवा जम्मू कश्मीर के पुंछ और पीओके स्थित रावलकोट के बीच चलती है।अधिकारियों ने बताया कि यह साप्ताहिक बस सेवा 19 अगस्त को तब रद्द कर दी गई थी जब पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के अधिकारियों ने बस को नियंत्रण रेखा के पार जाने देने की भारतीय अधिकारियों की मांग पर कोई जवाब नहीं दिया। पुंछ जिला विकास आयुक्त राहुल यादव ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘बस सेवा शुरू हो गई और पीओके निवासी 40 यात्री तथा छह भारतीय लोग अपने-अपने घरों को रवाना हो गए।’’उन्होंने कहा कि बकरीद से एक सप्ताह पहले अपने रिश्तेदारों से मिलने जम्मू कश्मीर के पुंछ पहुंचे दो अन्य पीओके निवासियों का परमिट खत्म होने वाला है। इसके साथ ही दोनों तरफ से कोई नया यात्री नहीं है। हर सोमवार को चलने वाली यह बस सेवा पाकिस्तान की ओर से बार-बार किए जाने वाले संघर्षविराम उल्लंघन से उत्पन्न तनाव के बीच भी नहीं रुकी, लेकिन पिछले सोमवार (19 अगस्त) को यह तब निलंबित कर दी गई थी जब बस को नियंत्रण रेखा के पार जाने देने के भारतीय अधिकारियों के संदेश का पीओके से संबंधित अधिकारियों ने कोई जवाब नहीं दिया।जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के संबंधित प्रावधानों को खत्म करने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने के केंद्र के फैसले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस