लाइव न्यूज़ :

Pahalgam Terror Attack: इस्लामी आतंकवादियों और पाकिस्तानी आकाओं को खत्म करो, कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा- हमें अपनी सरकार का समर्थन करना चाहिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 24, 2025 20:32 IST

Pahalgam Terror Attack: हत्याओं की साजिश रची और अंजाम दिया, न कि उन लोगों की जो इसे रोकने में विफल रहे।

Open in App
ठळक मुद्देबर्बर घटना के लिए उन लोगों की अधिक जिम्मेदारी है।जारी ‘‘मजबूत और रचनात्मक’’ बयान का समर्थन कर रहे हैं। बैठक के लिए समय पर लक्षद्वीप से दिल्ली नहीं आ सके।

Pahalgam Terror Attack: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बृहस्पतिवार को कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर यह समय घरेलू आरोप-प्रत्यारोप का नहीं है। उन्होंने कहा कि इस्लामी आतंकवादियों और उनके पाकिस्तानी आकाओं को खत्म किया जाना चाहिए तथा इसके लिए जो भी सर्वोत्तम लगे, उसमें ‘‘हमें अपनी सरकार का समर्थन करना चाहिए।’’ कांग्रेस सांसद थरूर ने यह भी कहा कि कश्मीरी एकीकरण और सांप्रदायिक सद्भाव के प्रति भारत की प्रतिबद्धता कम नहीं होनी चाहिए। मंगलवार दोपहर को दक्षिण कश्मीर के लोकप्रिय पर्यटन स्थल पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में 26 लोगों की मौत हो गई, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। थरूर ने कहा कि इस सप्ताह हुई बर्बर घटना के लिए उन लोगों की अधिक जिम्मेदारी है।

जिन्होंने हत्याओं की साजिश रची और उन्हें अंजाम दिया, न कि उन लोगों की जो इसे रोकने में विफल रहे। उन्होंने यह टिप्पणी ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में की, क्योंकि वह कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के लिए समय पर लक्षद्वीप से दिल्ली नहीं आ सके। थरूर ने कहा कि वह सीडब्ल्यूसी की ओर से जारी ‘‘मजबूत और रचनात्मक’’ बयान का समर्थन कर रहे हैं।

राहुल शुक्रवार को जाएंगे कश्मीर, जानेंगे पहलगाम हमले के घायलों का हाल: सूत्र

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पहलगाम आतंकी हमले में घायल हुए लोगों का हाल जानने के लिए शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर जाएंगे। कांग्रेस सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी शुक्रवार को अनंतनाग जिले के अस्पताल में घायलों से मिलकर उनका हाल जानेंगे। आतंकवादियों ने मंगलवार की दोपहर को कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर गोलीबारी की, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गयी। इस आतंकी हमले में मारे गये लोगों में ज्यादातर पर्यटक थे। 

टॅग्स :शशि थरूरजम्मू कश्मीरआतंकी हमलापाकिस्तानकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी