लाइव न्यूज़ :

गौ सेवा के लिए ‘पद्मश्री’ से सम्मानित जर्मन नागरिक की वीजा की अवधि एक साल बढ़ी

By भाषा | Updated: May 27, 2019 15:01 IST

गौसेवा के लिए ‘पद्मश्री’ से सम्मानित सुदेवी ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘वीजा संबंधी मेरी समस्या का समाधान हो गया है। मुझे बताया गया कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मेरे मामले का संज्ञान लिया। मैं उनका आभार व्यक्त करती हूं।

Open in App
ठळक मुद्देमीडिया में आई खबरों के मुताबिक ब्रूनिंग (61) को गोरक्षा के लिए इस वर्ष पद्म श्री से नवाजा गया था।जर्मन नागरिक ने वीजा विस्तार को मंजूरी नहीं मिलने पर पुरस्कार लौटाने की भी बात कही थी।

वीजा विस्तार के आवेदन को नामंजूर किए जाने पर नाराजगी जताने वाली ‘पद्मश्री’ से सम्मानित जर्मन नागरिक फ्रेडरिक इरिना ब्रूनिंग उर्फ सुदेवी दासी के वीजा की अवधि एक वर्ष के लिए बढ़ा दी गई है।

गौसेवा के लिए ‘पद्मश्री’ से सम्मानित सुदेवी ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘वीजा संबंधी मेरी समस्या का समाधान हो गया है। मुझे बताया गया कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मेरे मामले का संज्ञान लिया। मैं उनका आभार व्यक्त करती हूं।

अब मैं निश्चिंत होकर गौसेवा कर सकूंगी।’ इस बीच, स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआइयू) प्रभारी निरीक्षक केपी कौशिक ने कहा, ‘‘असल बात तो यह है कि वीजा विस्तार के उनके मामले में कोई रुकावट ही नहीं थी। यह भ्रम उनके आवेदन पत्र में हिज्जे की गलती के चलते पैदा हुआ था।

यह भ्रम दूर हो गया है।’’ उन्होंने बताया कि सुदेवी के वीजा की अवधि एक साल के लिए बढ़ा दी गई है। उल्लेखनीय है कि सुषमा स्वराज ने इस मामले में रिपोर्ट मांगी थी। जर्मन नागरिक ने वीजा विस्तार को मंजूरी नहीं मिलने पर पुरस्कार लौटाने की भी बात कही थी।

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक ब्रूनिंग (61) को गोरक्षा के लिए इस वर्ष पद्म श्री से नवाजा गया था। भारत में और अधिक समय तक रूकने के लिए उनके वीजा विस्तार के आवेदन को विदेश मंत्रालय द्वारा लौटाए जाने के बाद उन्होंने पुरस्कार लौटाने की धमकी दी थी। मीडिया रिपोर्ट पर सुषमा ने ट्वीट किया था, ‘‘मेरे संज्ञान में इसे लाए जाने के लिए धन्यवाद। मैंने रिपोर्ट मांगी है।’’ 

टॅग्स :सुषमा स्वराजजर्मनीपद्म श्री
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रकृति की त्रिमूर्ति: डेविड एटनबरो, सिल्विया अर्ल, जेन गुडऑल

विश्वजर्मनी से 12 माह में 5,000 सैनिकों को वापस बुलाएगा अमेरिका?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने कहा-ईरान से हार रहे?

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतसुनो, अब सुनना पड़ेगा?, राहुल गांधी कारनामा सुनो, शाह ने कहा-शीतकालीन, बजट और मॉनसून सत्र के समय जर्मनी, वियतनाम, इंग्लैंड, सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर थे कांग्रेस नेता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ