लाइव न्यूज़ :

पद्मावत हिंसा पर राहुल गांधी का फूटा गुस्सा, 'BJP घृणा और हिंसा का उपयोग कर देश में लगा रही है आग'

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 25, 2018 09:46 IST

राहुल ने बुधवार को संजय लीला भंसाली की फिल्म के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों में गुरुग्राम की बस पर करणी सेना के समर्थकों द्वारा हमला करने का वीडियो वायरल होने के कुछ घंटों बाद ट्वीट किया है।

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज को लेकर करणी सेना के समर्थकों द्वारा हरियाणा के गुरुग्राम में एक स्कूली बस पर हमला करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। राहुल ने भाजपा पर हिंसा और घृणा की राजनीति करने का आरोप लगाया।राहुल ने बुधवार को संजय लीला भंसाली की फिल्म के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों में गुरुग्राम की बस पर करणी सेना के समर्थकों द्वारा हमला करने का वीडियो वायरल होने के कुछ घंटों बाद ट्वीट कर कहा, "बच्चों के खिलाफ हिंसा को जायज ठहराने के लिए कोई भी कारण नहीं हो सकता। हिंसा और नफरता कमजोर लोगों के हथियार हैं। भाजपा नफरत और हिंसा की राजनीति कर पूरे देश आग में लगा रही है।" इस वीडियो में बच्चों को सीट के नीचे दुबके हुए रोते-बिलखते देखा जा सकता है।इन प्रदर्शनों के तहत हरियाणा रोजवेज की बस में आग लगा दी गई और पद्मावत की रिलीज का विरोध कर रहे लगभग 50 लोगों के एक समूह ने गुरुग्राम जिले के भोंडसी क्षेत्र में भी एक बस पर हमला किया।  उग्र भीड़ ने गुरुग्राम-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तैनात हरियाणा पुलिसकर्मियों पर पथराव किया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए।पथराव में स्कूली बच्चों और स्टाफ को लेकर जा रही बस क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ। तस्वीरों में बस की खिड़कियों के टूटे शीशे बस के अंदर यहां-वहां बिखरे देखे जा सकते हैं। इस हमले के बाद गुरुग्राम के कई स्कूलों को 29 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। 

 

टॅग्स :पद्मावतराहुल गाँधीबीजेपीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी