लाइव न्यूज़ :

बेटे के ठिकानों में छापे पर चिदंबरम का पलटवार,  'सरकार ED का दुरुपयोग कर रही है' 

By IANS | Updated: January 13, 2018 21:29 IST

चिदंबरम ने कहा, "सरकार ईडी का दुरुपयोग कर ले। मैं इससे न तो टूटूंगा और न ही झुकूंगा, इसके विपरीत मैं लिखना और बोलना जारी रखूंगा।"

Open in App

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा अपने और अपने बेटे के घर पर छापेमारी को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने सरकार पर जांच एजेंसी का दुरुपयोग करने का शनिवार को आरोप लगाया और दावा किया कि वह इससे टूटेंगे व झुकेंगे नहीं और लिखना व बोलना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि ईडी ने दिल्ली में उनके आवास और चेन्नई में पारिवारिक आवास पर छापेमारी में कुछ नहीं पाया। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने एक बयान में कहा, "पंचनामा खुद यह बात बोल रहा है।" उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को इस मामले में ईडी को नोटिस जारी किया था, जहां यह दलील दी गई कि जांच एजेंसी को तथाकथित एयरसेल-मैक्सिस मामले में जांच करने का कोई अधिकार क्षेत्र नहीं है। ईडी से इसका जवाब देने के लिए कहा गया है और मामले को 30 जनवरी तक स्थगित कर दिया गया है। 

उन्होंने कहा, "एयरसेल-मैक्सिस मामले में मेरे और मेरे बेटे के खिलाफ कोई प्राथमिकी नहीं है। यह किसी अपराध का संकेत नहीं है। और ईडी को इस मामले की जांच का अधिकार नहीं है। फिर भी ईडी, के जरिए सरकार अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर रही है।"

चिदंबरम ने कहा, "मैं विपक्षी पार्टी से ताल्लुक रखता हूं। सरकार ईडी का दुरुपयोग कर ले। मैं इससे न तो टूटूंगा और न ही झुकूंगा, इसके विपरीत मैं लिखना और बोलना जारी रखूंगा।"

टॅग्स :पी चिदंबरमप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBudget 2026: निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया, जानें किसके नाम है सबसे ज्यादा बार केंद्रीय बजट पेश करने का रिकॉर्ड

कारोबार1 फरवरी को 9वां बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाएंगी सीतारमण?, पूर्व पीएम देसाई पेश कर चुके हैं 10 बजट, स्वतंत्र भारत में बजट पेश करने से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

भारतI-PAC Raid: ममता बनर्जी को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को जारी किया नोटिस, ED अधिकारियों के खिलाफ FIR पर लगाई रोक

भारतममता बनर्जी ने I-PAC रेड के दौरान चुराया ED अधिकारी का फोन, जाँच एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

भारतममता बनर्जी ने जो कुछ किया, वह शोभनीय नहीं है

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट