लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन गैस सिलेंडर में रिसाव, आईसीयू से बाहर निकाले गए मरीज की मौत

By भाषा | Updated: December 2, 2020 18:36 IST

Open in App

राजनांदगांव, दो दिसंबर छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के शासकीय अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर में रिसाव के बाद आईसीयू से बाहर निकाले गए मरीजों में से एक मरीज की मौत हो गई है।

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि ऑक्सीजन गैस के रिसाव या ऑक्सीजन की कमी के कारण मरीज की मौत नहीं हुई है।

राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉक्टर अजय कोसम ने बुधवार को बताया कि अस्पताल में बीती रात करीब डेढ़ बजे अचानक ऑक्सीजन गैस सिलेंडर से गैस का रिसाव हो गया जिसके बाद मरीजों को आईसीयू से बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि उस वक्त आईसीयू में सात मरीज भर्ती थे।

कोसम ने बताया कि आईसीयू में जब अस्पताल के कर्मचारी ऑक्सीजन सिलेंडर को बदल रहे थे तब उसका मीटर टूट गया और उसमें से गैस रिसने लगा।

उन्होंने बताया कि इस दौरान वहां मौजूद डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों ने वहां भर्ती मरीजों को मशीनों के साथ बाहर निकाला तथा आगजनी से बचने के लिए रिसाव वाले सिलेंडर पर आग्निशामक रसायन का छिड़काव भी किया गया।

कोसम ने बताया कि जब मरीजों को आईसीयू से बाहर निकाला गया तब उनमें से एक मरीज मोहन सिंह (65) की मृत्यु हो गई। हालांकि डॉक्टर ने ऑक्सीजन से संबंधित शिकायत से मरीज की मृत्यु होने से इंकार किया है।

अस्पताल के एक चिकित्सक ने बताया कि बालोद जिले के निवासी मोहन सिंह की हालत पहले से खराब थी और उसे गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इधर राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त सीआर प्रसन्ना ने बताया कि घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी मांगी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!