लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव : 2019 के लिए ओवैसी और प्रकाश आंबेडकर की पार्टी ने किया गठबंधन, साथ चुनाव में उतरेंगी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 16, 2018 10:44 IST

Lok Sabha Elections 2019: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) और भारिपा बहुजन महासंघ (बीबीएम) ने एक दूसरे का दामन थामने का निर्णय लिया है।

Open in App

नई दिल्ली, 16 सितंबर: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) और भारिपा बहुजन महासंघ (बीबीएम) ने एक दूसरे का दामन थामने का निर्णय लिया है। दोनों की पार्टी ने 2019 में लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए गठबंधन करेगी। गठबंधन को लेकर पार्टी नेताओं ने शनिवार को यह घोषणा भी कर दी है।

एआईएमआईएम प्रमख असदुद्दीन औवेसी ने इस गठबंधन को लेकर कहा है कि दोनों ही पार्टियों के बीच आरंभिक बातचीत में सकारात्मक परिणाम आए हैं। प्रकाश आंबेडकर इसको लेकर आगामी दो अक्टूबर को औरंगाबाद में एक अहम जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जमसभा में मैं खुद भी उपस्थित रहूंगा। उन्होंने ये भी बताया कि इस गठबंधन के औपचारिक स्वरूप की घोषणा बाद में की जाएगी।

औरंगाबाद से एआईएमआईएम विधायक इम्तियाज जलील ने कहा है कि गठबंधन का विचार 70 सालों से उपेक्षित दलितों, मुस्लिमों और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को साथ लाना है। एक बाद साफ है कि ये गठबंधन दो वर्गों के वोटों को हासिल करने के लिए किया गया है। खैर ये तो वक्त बताएगा कि ये गठबंधन बीजेपी को कितना नुकसान पहुंचाता है। 

लेकिन उससे पहले महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने शनिवार को भारिपा बहुजन महासंघ (बीबीएम) नेता प्रकाश आंबेडकर से कहा कि उन्हें ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के साथ गठबंधन की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। बीबीएम और असदुद्दीन औवेसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम ने दिन में घोषणा की थी वे 2019 के लोकसभा चुनाव और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए गठबंधन करेंगे।

चव्हाण ने यहां पत्रकारों से कहा कि भाजपा तथा शिवसेना का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) समान विधारधारा वाले धर्मनिरपेक्ष दलों का एक महागठबंधन बनाना चाहती है।उन्होंने कहा,हम गठबंधन में आंबेडकर को शामिल करना चाहते हैं। उन्हें एआईएमआईएम के साथ गठबंधन की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।(इनपुट-भाषा)

टॅग्स :लोकसभा चुनावएआईएमआईएमअसदुद्दीन ओवैसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारतबिहार राज्यसभा चुनाव 2026ः एनडीए के पास 3 और महागठबंधन के पास 6 विधायक कम?, राजद की बैठक से कांग्रेस-एआईएमआईएम ने बनाई दूरी?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः असदुद्दीन ओवैसी के 5 विधायक हमारे साथ?, राजद विधायक भाई वीरेद्र ने कहा- 5वां सीट जीतेंगे और उपेंद्र कुशवाहा को हराएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब