लाइव न्यूज़ :

ओवैसी ने बिपिन रावत के बयान पर काउंटर करते हुए कहा- योगी और 'पाकिस्तान जाओ' कहने वाले मेरठ एसपी की कट्टरता दूर कर सकते हैं CDS?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 18, 2020 12:52 IST

पिछले दिनों चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत ने कहा था कि हमें कट्टर विचारधारा से निपटना होगा। इसी बयान पर हमला करते हुए ओवैसी ने ये बयान दिया है। 

Open in App
ठळक मुद्देसीडीएस ने कहा था कि जब तब आतंकवाद प्रायोजित करने वाले देश हैं, तब तक हमें इस खतरे का सामना करते रहना होगा।ओवैसी ने सवाल पूछने के अंदाज में कहा कि लिंचिंग करने वाले लोगों व उनके राजनीतिक आकाओं की कट्टरता को कौन दूर करेगा।

देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ (सीडीएस) बिपिन रावत के "काउंटर रेडिकलाइजेशन प्रोग्राम " के दौरान दिए गए बयान पर काउंटर करते हुए सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि क्या बदला लेने की बात करने वाले लोगों, योगी व पाकिस्तान जाओ की बात करने वाले मेरठ के एसपी की कट्टरता को बिपिन साहब दूर कर सकते हैं। ओवैसी ने सवाल पूछने के अंदाज में कहा कि लिंचिंग करने वाले लोगों व उनके राजनीतिक आकाओं की कट्टरता को कौन दूर करेगा।

दरअसल, पिछले दिनों चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत ने कहा था कि हमें कट्टर विचारधारा से निपटना होगा। इसी बयान पर हमला करते हुए ओवैसी ने ये बयान दिया है। 

सीडीएस ने कहा था कि जब तब आतंकवाद प्रायोजित करने वाले देश हैं, तब तक हमें इस खतरे का सामना करते रहना होगा। हमें इससे निर्णायक ढंग से निपटना होगा। उन्होंने कहा कि अगर हमें ऐसा लगता है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई खत्म होने वाली है, तो हम गलत हैं। 

दिल्ली में '‘रायसीना डायलॉग’ को संबोधित करते हुए सीडीएस चीफ ने कहा कि आतंकवाद खत्म करने के लिए हमें वैसा ही कुछ करना होगा जैसा करना अमेरिका ने 9/11 के बाद शुरू किया था।

ऐसे लोग साथी नहीं हो सकते जो आतंकवाद पर वैश्विक युद्ध में भागीदारी कर रहे हों और आतंकवाद को प्रायोजित भी कर रहे हों। सीडीएस चीफ ने कहा कि आतंकवाद प्रयोजित करने वाले देशों को राजनयिक स्तर पर अलग-थलग करना चाहिए, आतंकवाद के प्रायोजक किसी भी देश को जवाबदेह ठहराना होगा। 

जनरल रावत ने तालिबान के साथ बातचीत पर कहा कि आपको सभी के साथ शांतिपूर्ण संबंध स्थापित करने चाहिए लेकिन इस शर्त पर कि आपको आतंकवाद छोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि अगर हम सही लोगों को निशाना बनाएं तो ऑनलाइन कट्टरता खत्म कर सकते हैं, हमें कट्टर विचारधारा से निपटना होगा।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीबिपिन रावतआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वपाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए बना हुआ है 'सुरक्षित पनाहगाह', अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

विश्वPakistan: ईद की नमाज़ के बाद, अज्ञात बंदूकधारियों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर बिलाल आरिफ सलफ़ी को मारी गोली, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब