भारत में 83 करोड़ से अधिक कोविड-19 रोधी टीके लगाये जा चुके हैं: सरकार
By भाषा | Published: September 22, 2021 09:05 PM2021-09-22T21:05:50+5:302021-09-22T21:05:50+5:30
नयी दिल्ली, 22 सितंबर देश में लगाये जा चुके कोविड-19 रोधी टीके की कुल खुराक की संख्या बुधवार को 83 करोड़ को पार कर गई। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।
मंत्रालय ने कहा कि बुधवार शाम सात बजे तक 64 लाख (64,98,274) से अधिक टीके की खुराक दी जा चुकी थी। मंत्रालय ने कहा कि देर रात तक दिन के लिए अंतिम रिपोर्ट के संकलन के साथ यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।
देशभर में वायरल बीमारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था और पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों (एचसीडब्ल्यू) टीके लगाये गए थे। अग्रिम मार्चे पर तैनात कर्मियों (एफएलडब्ल्यू) का टीकाकरण 2 फरवरी से शुरू हुआ था।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।