लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में दिवाली पर एक दुकान में सहित 214 जगह लगी आग, अग्निशमन विभाग ने दी जानकारी

By भाषा | Updated: October 28, 2019 05:50 IST

अग्निशमन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग लगने की घटनाओं की सूचना मिलने में कमी नहीं आयी है और वे फोन कॉल से प्राप्त सूचना पर तत्काल घटनास्थल पर टीमें भेजकर कार्रवाई कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजधानी दिल्ली में दिवाली पर सदर बाजार क्षेत्र में एक दुकान में आग लगने की घटना सहित 200 से अधिक ऐसी घटनाओं के बारे में फोन कॉल प्राप्त हुए। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘इमारत की चौथी और पांचवीं मंजिल स्थित दुकान में आग लग गई। दुकान में प्लास्टिक के खिलौने और पैकेजिंग का सामान जल गया।’’

राजधानी दिल्ली में दिवाली पर सदर बाजार क्षेत्र में एक दुकान में आग लगने की घटना सहित 200 से अधिक ऐसी घटनाओं के बारे में फोन कॉल प्राप्त हुए। रविवार को यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार आधी रात से रविवार रात 11 बजे तक आग लगने की 214 घटनाओं की सूचना प्राप्त हुई।

अग्निशमन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग लगने की घटनाओं की सूचना मिलने में कमी नहीं आयी है और वे फोन कॉल से प्राप्त सूचना पर तत्काल घटनास्थल पर टीमें भेजकर कार्रवाई कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि हालाँकि इन घटनाओं में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘इमारत की चौथी और पांचवीं मंजिल स्थित दुकान में आग लग गई। दुकान में प्लास्टिक के खिलौने और पैकेजिंग का सामान जल गया।’’ अधिकारी ने बताया कि दुकान में आग लगने की सूचना शाम तीन बजे प्राप्त हुई जिसके बाद 12 अग्निशमन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और शाम 4.25 तक आग पर काबू पा लिया गया।

अधिकारी ने कहा कि आग लगने की एक अन्य घटना उत्तरपूर्वी दिल्ली के जगतपुरी क्षेत्र में सेनेटरी की एक दुकान में हुई। इस संबंध में अपराह्न दो बजकर 51 मिनट पर फोन कॉल प्राप्त हुई। अधिकारी ने बताया कि छह दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया जिसके बाद एक घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया।

अधिकारियों ने कहा कि उन्हें आग लगने की कई घटनाओं की जानकारी फोन कॉल द्वारा मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि वे इन घटनाओं के बारे में अभी यह नहीं बता सकते कि ये शॉर्ट सर्किट से लगी कि पटाखे के चलते क्योंकि अभी उनकी प्राथमिकता आग पर नियंत्रण पाने की है।

उन्होंने कहा कि आग लगने का सटीक कारण का पता अभी तुरंत नहीं चल पाएगा। अभी तक जो फोन कॉल प्राप्त हुई हैं उनमें से दिल्ली में अभी तक कोई बड़ी घटना की सूचना नहीं है। इसके अलावा बिजली और ट्रांसफॉर्मर से आग लगने की सूचनाएं भी मिल रही हैं। अधिकतर फोन कॉल दिल्ली के दक्षिणी, उत्तर-पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों से आए हैं।

अग्निशमन विभाग के अनुसार पिछले साल की तरह इस बार दिवाली पर पटाखों पर पाबंदी के बावजूद आग लगने संबंधित 200 से अधिक फोन कॉल आए हैं। पिछले साल की तरह ही इस साल भी आग लगने संबंधित फोन कॉल में कमी नहीं आई है।

दिल्ली अग्निशमन विभाग ने आपातकालीन परिस्थिति से निबटने के लिए पूरे शहर में न केवल दो हजार अधिकारियों को तैनात किया है बल्कि आग लगने संबंधी फोन कॉल का जवाब देने के लिए नियंत्रण कक्ष में 25 कर्मियों की तैनाती भी की है। दिल्ली में 61 स्थायी दमकल स्टेशनों के अलावा विभाग ने शहर विभिन्न स्थानों पर अस्थायी स्टेशन स्थापित किए हैं। 

टॅग्स :अग्नि दुर्घटनादिवालीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां