लाइव न्यूज़ :

बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद बाहरी लोगों को वापस लौटना होगा : अभिषेक बनर्जी

By भाषा | Updated: February 18, 2021 18:41 IST

Open in App

कोलकाता, 18 फरवरी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले विभिन्न भाजपा नेताओं द्वारा राज्य का दौरा किए जाने पर निशाना साधते हुए तृणमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि "बाहरी लोगों" को विधानसभा चुनाव के बाद वापस लौटना होगा।

बनर्जी दक्षिण 24 परगना जिले के पालन में पार्टी की एक रैली को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आज दक्षिण 24 परगना आए थे। शाह अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की पांचवीं और अंतिम रथयात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए आए थे।

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस अक्सर दूसरे राज्यों के भाजपा नेताओं को "बाहरी" कहती रही है।

अभिषेक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे हैं। अभिषेक बनर्जी ने कहा, ‘‘यहां आने वालों को बंगाल की अनोखी संस्कृति के बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन वे राज्य को सोनार बांग्ला (समृद्ध बंगाल) बनाने का वादा कर रहे हैं। हमारी नेता ममता बनर्जी इस बार हैट्रिक बनाएंगी और बाहरी लोगों को एक बार फिर वापस जाना होगा। यह समय की बात है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वे (भाजपा) क्यों नहीं सोनार उत्तर प्रदेश, सोनार राजस्थान या सोनार हरियाणा बनाते। मैं पश्चिम बंगाल के लोगों से आग्रह करता हूं कि वे उनके झूठे अभियान का शिकार नहीं बनें। लोगों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सांप्रदायिक ताकतें अपना बदसूरत सिर राज्य में न उठाएं।’’

मंत्रियों सहित विभिन्न नेताओं के तृणमूल छोड़ने का जिक्र करते हुए बनर्जी ने कहा कि भाजपा ऐसी स्थिति में पहुंच गई है जहां वह राज्य का चुनाव लड़ने के लिए दूसरी पार्टी के नेताओं को अपने में शामिल कर रही है।

उन्होंने कहा, "हम भगवा पार्टी से डटकर मुकाबला करेंगे। मुझे यकीन है कि चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को 250 से कम सीटें नहीं मिलेंगी। यह लड़ाई बंगाल की समृद्ध संस्कृति की रक्षा करने के लिए है।"

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा की कुल 294 सीटें हैं।

राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजना 'स्वास्थ्य साथी' का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि राज्य में लगभग दस करोड़ लोगों को यह कार्ड दिए गए हैं।

तृणमूल कांग्रेस सरकार ने 2016 में इस योजना की शुरुआत की थी और इसका लक्ष्य राज्य की पूरी आबादी को कवर करना था।

तृणमूल सांसद ने कहा, "दूसरी तरफ, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना (केंद्र की) सभी के लिए नहीं है। जिनके पास स्कूटर या स्मार्टफोन है, वे इसके पात्र नहीं हैं। लेकिन स्वास्थ्य साथी कार्ड सभी के लिए है।’’

उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष के परिवार के सदस्यों ने भी स्वास्थ्य कार्ड का विकल्प चुना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब