लाइव न्यूज़ :

वीडियो: सूडान से लौटी बुजुर्ग महिला ने भावुक होकर कहा- 'हमारा देश महान है, दुआ करती हूँ पीएम मोदी 1000 साल जिएं'

By रुस्तम राणा | Updated: April 27, 2023 17:41 IST

'ऑपरेशन कावेरी' के तहत 246 भारतीयों को लेकर दूसरी फ्लाइट गुरुवार को मुंबई पहुंची। इस दौरान संकटकालीन देश से लौटे भारतीयों ने पीएम मोदी की सरकार को धन्यवाद किया।

Open in App
ठळक मुद्देऑपरेशन कावेरी के तहत 246 भारतीयों को लेकर दूसरी फ्लाइट गुरुवार को मुंबई पहुंचीसंकटकालीन देश से लौटे भारतीयों ने पीएम भारत सरकार को धन्यवाद कियाभारत सरकार के इस ऑपरेशन के तहत अब तक 1,100 भारतीय को बचाया गया है

मुंबई: संकटग्रस्त देश सूडान से भारतीयों को वापस लाने के लिए भारत सरकार का 'ऑपरेशन कावेरी' जारी है। इस ऑपरेशन के तहत 246 भारतीयों को लेकर दूसरी फ्लाइट गुरुवार को मुंबई पहुंची। इस दौरान संकटकालीन देश से लौटे भारतीयों ने पीएम मोदी की सरकार को धन्यवाद किया।

एक बुजर्ग ने महिला ने भावुक होकर पीएम मोदी को एक हजार साल जीने की दुआ दी। भारत लौटने पर महिला ने एएनआई से बातचीत करते हुए कहा, हमारा देश महान है। दुआ करती हूं कि पीएम एक हजार साल जिएं। इस दौरान महिला भावुक हो गईं। 

वहीं सूडान से लौटने वाले अवतार सिंह ने कहा, हम खुशी महसूस कर रहे हैं क्योंकि हम अपने घर लौट आए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन तेज गति से जारी है। हम (सरकार से) संतुष्ट हैं।" वहीं निशा मेहता ने कहा, पीएम मोदी को धन्यवाद, भारत। हमें खुशी है कि हम अपने वतन लौट आए हैं।

वहीं केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कि ऑपरेशन कावेरी चल रहा है, 297 भारतीयों का एक और जत्था सूडान से बचा लिया गया है और आईएनएस तेग से जेद्दा पहुंच गया है। भारतीय नौसेना के अन्य अधिकारियों के साथ मुरलीधरन ने जेद्दा में बचाए गए भारतीयों की अगवानी की।

उन्होंने ट्वीट किया, "#ऑपरेशन कावेरी तेज गति से जारी है। आईएनएस तेग द्वारा लाए गए 297 भारतीयों को जेद्दा में पाकर खुशी हुई। इस दूसरे जहाज और कुल छह जत्थों के साथ, सूडान से बचाए गए लगभग 1,100 भारतीय जेद्दा पहुंच गए हैं। आज पहुंचने वालों को भारत वापस लाया जा रहा है। जो शीघ्र ही शुरू होगा।"

टॅग्स :सूडानमुंबईनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर