लाइव न्यूज़ :

दर्शकों का अनुभव बेहतर बनाने के लिए ओटीटी उद्योग, सरकार मिलकर काम करेंगे : जावडेकर

By भाषा | Updated: March 4, 2021 22:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मार्च डिजिटल मीडिया के लिये नए नियमों को लेकर कुछ ओवर द टॉप (ओटीटी) मंचों की चिंताओं के बीच सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने बृहस्पतिवार को उद्योग के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और कहा कि दर्शकों के लिए मंच का अनुभव बेहतर बनाने की खातिर ओटीटी उद्योग, मंत्रालय के साथ भागीदारी करेगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि दिशानिर्देश किसी तरह के सेंसरशिप के बजाए विषय वस्तु का स्व-वर्गीकरण करने पर केंद्रित है।

नेटफ्लिक्स, ऐमेजॉन प्राइम, हॉटस्टार और अल्ट बालाजी जैसे ओटीटी मंचों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद जावडेकर ने कहा कि उन्होंने सरकार के नए दिशानिर्देशों का स्वागत किया है।

सरकार ने 25 फरवरी को ओटीटी मंचों एवं डिजिटल समाचार मीडिया के लिए नए नियमों एवं दिशानिर्देशों को अधिसूचित किया था, जिसके तहत उन्हें अपना ब्योरा सार्वजनिक करना होगा और शिकायत निवारण व्यवस्था बनानी होगी।

जावडेकर ने ट्वीट किया, ‘‘ओटीटी उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ सार्थक बैठक हुई और उन्हें ओटीटी नियम के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। सभी प्रतिनिधियों ने नए दिशानिर्देशों का स्वागत किया। मंत्रालय और उद्योग मिलकर ओटीटी के अनुभव को सभी दर्शकों के लिए बेहतर बनाएंगे।’’

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि मंत्री ने अल्ट बालाजी, हॉटस्टार, ऐमेजॉन प्राइम, नेटफ्लिक्स, जियो, जी5, वायकॉम18, शेमारू और मैक्सप्लेयर सहित विभिन्न ओटीटी मंचों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की।

बयान में कहा गया कि उद्योग के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार पहले ओटीटी मंच के प्रतिनिधियों के साथ कई दौर की वार्ता कर चुकी है और उन्होंने ‘‘स्वनियमन’’ की आवश्यकता पर बल दिया।

जावडेकर ने कहा कि सिनेमा और टीवी जगत के प्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात कर कहा कि उनके लिए तो नियमन है लेकिन ओटीटी उद्योग के लिए नियमन नहीं है।

बयान में कहा गया, ‘‘इस कारण निर्णय किया गया कि सरकार ओटीटी मंचों के लिए व्यवस्था बनाएगी और स्वनियमन के विचार के साथ सबके लिए बराबर व्यवस्था होगी।’’

मंत्रालय ने बताया कि अफवाहों को खारिज करते हुए मंत्री ने स्पष्ट किया कि स्वनियमन निकाय में सरकार की तरफ से किसी भी सदस्य की नियुक्ति नहीं की जाएगी।

बयान में कहा गया, ‘‘उद्योग के प्रतिनिधियों ने नियमों का स्वागत किया और उनकी अधिकतर चिंताओं का समाधान करने के लिए मंत्री को धन्यवाद दिया। मंत्री ने कहा कि उद्योग से प्राप्त किसी भी सवाल पर स्पष्टीकरण देने के लिए मंत्रालय हमेशा तैयार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग