लाइव न्यूज़ :

इंदौर में लिफ्ट गिरने की घटना के जांच का आदेश, भविष्य में ऐसी घटना रोकने के लिए बनायी जाएगा तकनीकी समिति : चौहान

By भाषा | Updated: February 22, 2021 19:17 IST

Open in App

भोपाल, 22 फरवरी मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ समेत करीब 16 लोगों को ले जा रही लिफ्ट के गिरने की इंदौर में हुई घटना के एक दिन बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को सदन में कहा कि घटना के जांच के निर्देश दिए गये हैं और भविष्य में ऐसी घटना न हो यह सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी समिति गठित की जाएगी।

मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री चौहान ने लिफ्ट गिरने की घटना का जिक्र करते हुए सदन में कहा, ‘‘कल इंदौर में एक लिफ्ट गिरने की दुर्घटना हुई। इसमें कमलनाथ एवं सज्जन सिंह वर्मा सहित अन्य लोग थे। एक बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई। भगवान की कृपा से वे सुरक्षित हैं इसके लिए मैं भगवान से कृतज्ञता व्यक्त करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने लिफ्ट गिरने के जांच के निर्देश दिए हैं। घटना के एक घंटे के अंदर ही यह निर्देश दे दिए गये।’’

इसके बाद कमलनाथ ने इसके लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि आवश्यकता है कि इसके लिए नियम बनाए जायें। बहुत सारी जगहों पर हर लिफ्ट में लिखा रहता है कि इसका आखिरी निरीक्षण कब हुआ? राज्य में एक नियम बना हुआ है कि हर तीन महीने, छह महीने एवं साल भर में उसका निरीक्षण होता है।

उन्होंने कहा कि यह घटना तो गुजर गई, लेकिन आगे की घटनाओं के लिए सावधानी बरतते हुए अगर आप एक तकनीकी समिति बनवाएं, ताकि वह इस संबंध में नियम और सुझाव दें।

इसके बाद चौहान ने कहा, ‘‘नेता प्रतिपक्ष ने जो तकनीकी समिति बनाने का सुझाव दिया है, उसे हम स्वीकार करते हैं और एक तकनीकी समिति बनाकर इस बात की व्यवस्था की जाएगी कि आइन्दा कोई भी लिफ्ट फिट रहे और कोई कमी उसमें न रहे।’’

इसके बाद विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा, ‘‘सदन के नेता की भावान को मैं समझता हूं। पूरा सदन सहमत है और नेता प्रतिपक्ष के दीर्घायु होने की कामना करता है।’’

मालूम हो कि इंदौर में नवनिर्मित एक निजी अस्पताल की लिफ्ट में क्षमता से ज्यादा लोगों के सवार होने के कारण रविवार शाम यह लिफ्ट कथित तौर पर 10 फुट नीचे आ गिरी। हादसे के वक्त लिफ्ट में कमलनाथ, प्रदेश के पूर्व मंत्रियों-सज्जन सिंह वर्मा और जीतू पटवारी समेत करीब 16 लोग सवार थे। घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आयी। दुर्घटना में कमलनाथ को मामूली चोट आयी है। हादसे के वक्त ये लोग आधार तल से ऊपरी मंजिल की ओर जाने के लिए लिफ्ट में सवार हुए, तभी लिफ्ट अचानक धड़ाम से 10 फुट नीचे गिर पड़ी। इसके 10-15 मिनट बाद बामुश्किल औजार ढूंढ कर लिफ्ट का दरवाजा खोला गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम