लाइव न्यूज़ :

मंदिर की संपत्तियों पर अनधिकृत कब्जा करने वालों को बेदखल करने का आदेश

By भाषा | Updated: September 20, 2021 20:02 IST

Open in App

चेन्नई, 20 सितंबर मद्रास उच्च न्यायालय ने तमिलनाडु सरकार को निर्देश दिया है कि वह शहर में एक मंदिर की संपत्तियों पर किरायेदारों/पट्टा धारकों के रूप में अवैध रूप से कब्जा करने वाले सभी लोगों को तुरंत बेदखल करे और हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्ती (एचआर एंड सीई) विभाग तथा मंदिर के उन अधिकारियों से राजस्व हानि की वसूली करे, जिन्होंने किरायेदारों / पट्टा धारकों के साथ मिलीभगत की थी।

न्यायमूर्ति एस एम सुब्रमण्यम ने पिछले सप्ताह के सेंथिलकुमार की एक रिट याचिका का निपटारा करते हुए यह निर्देश दिया।

याचिकाकर्ता ने बताया कि एमटीएच रोड पर स्थित 3,227 वर्ग फुट भूमि विल्लीवाक्कम के श्री अगस्तेश्वर स्वामी मंदिर से संबंधित है, जो उनके पूर्वज को सौंपी गई थी। उन्होंने लगभग 30 साल पहले मंदिर का निर्माण किया था। याचिकाकर्ता ने 2011 में अपने नाम पर पंजीकृत संपत्ति का सब-रजिस्ट्रार ने अधिग्रहण किया। जैसे ही मंदिर ने बेदखली की कार्यवाही शुरू की, उन्होंने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की।

न्यायाधीश ने याचिका का निपटारा करते हुए पर्यटन, संस्कृति एवं बंदोबस्ती विभाग और एचआर एं‍व सीई को सभी पहलुओं में बेदखली की कार्यवाही को पूरा करने और संपत्तियों का कब्जा लेने का निर्देश दिया। साथ ही एचआर एंड सीई अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार इस मामले के तुरंत निपटारे की हिदायत दी।

अदालत ने कहा कि वे मंदिर को हुए वित्तीय नुकसान का आकलन करने के लिए जांच करेंगे। साथ ही मंदिर को हुए वित्तीय नुकसान की वसूली के लिए संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सभी उचित कार्रवाई शुरू करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह